Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के परिपालन में शुद्धि पत्र जारी कर दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए पात्रता संबंधी प्रावधानों में बदलाव किया गया है। इसके तहत दृष्टिबाधित (Blind), श्रवणबाधित (Deaf) तथा सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, राज्य की शासकीय शालाओं के ई-संवर्ग एवं टी-संवर्ग में सहायक शिक्षक के रिक्त पदों की…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के गन्ना किसानों को नवरात्रि से पहले बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार ₹355 से बढ़ाकर ₹425 प्रति क्विंटल कर दिया है। इस निर्णय से पेराई सत्र 2025–26 में प्रदेश के चारों सहकारी शक्कर कारखानों को गन्ना आपूर्ति करने वाले 31,022 किसानों को लगभग ₹51.09 करोड़ की बोनस राशि प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर प्रदेश के गन्ना किसानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सहकारिता मंत्री कश्यप ने कहा कि गन्ना बोनस…
रायपुर :- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पटाखा कारोबारियों के लिए नियम सख्त कर दिए गए हैं। इस बार स्थायी दुकान हो या अस्थायी स्टॉल, पटाखे बेचने के लिए व्यापारियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस पटाखे बेचते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। जिला प्रशासन ने पटाखा लाइसेंस की प्रक्रिया को डिजिटल करते हुए दस्तावेजों की जांच और पुलिस वेरिफिकेशन पर विशेष जोर दिया है। नई व्यवस्था के तहत आवेदकों को ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने के साथ आधार कार्ड सहित जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों की…
जांजगीर चांपा :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शादी का ऑनलाइन विज्ञापन देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने शादी कराने का झांसा देकर नवागढ़ निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति से 5 लाख 65 हजार 355 रुपये ठग लिए। मामले में साइबर थाना पुलिस ने राजनांदगांव से चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। फर्जी युवती बनकर करते थे चैटिंग और कॉल पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऑनलाइन शादी के विज्ञापनों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद फर्जी नाम से…
बलौदाबाजार :- भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के टोनाटार गांव में 50 वर्षीय महिला का शव उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर पर गहरे घाव मिलने के कारण धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से महिला का पति भी नहीं मिल रहा है। पुलिस उसकी तलाश के साथ वारदात से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। महिला अपने पति के साथ गांव में रहती थी। घर में काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं दिखने पर पड़ोसियों ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर वे अंदर पहुंचे तो बिस्तर पर महिला…
मेष- 12 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज परिजनों और मित्रों के साथ दिन आनंद में गुजरेगा. नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी करेंगे. सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा. दोपहर बाद आपको संयमित व्यवहार करना पड़ेगा. नए संबंध बनाने से पहले आप सोचकर कदम बढ़ाएं. खर्च अधिक होगा. नुकसान करने वालों से सावधान रहें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बाहर खाने-पीने से आप बचें. वाणी और व्यवहार पर भी संयम रखें. लोगों से मिलने-जुलने में बेहद सावधानी रखें. वृषभ- 12 अक्टूबर, 2026 सोमवार के दिन तुला राशि का चंद्रमा…
रायपुर:- राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर में पेपर कटर से एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग की हत्या कर दी. घटना शनिवार की थी. इस केस में पुलिस ने एक्शन लिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन पुलिस ने नाबालिग को अरेस्ट किया है. मर्डर की इस वारदात ने लोगों को सकते में डा दिया. किस तरह एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग को पेपर कटर से मौत के घाट उतार दिया. धक्का मुक्की के विवाद में मर्डर पुलिस की माने तो शोभा यात्रा के दौरान धक्का मुक्की होने की बात को लेकर…
दुर्ग :- तखतपुर क्षेत्र में मारपीट की घटना के बाद एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मारपीट से आहत युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की मां ने 2 अक्टूबर को तखतपुर थाने में नानू उर्फ युगल जायसवाल के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना प्रभारी ने आरोपी युवक के खिलाफ…
रायपुर:- आज शारदीय नवरात्रि के पहले दिन राजधानी रायपुर में साय कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में सरकार के मंत्रिमंडल ने कई जनहित और जनकल्याण से जुड़े फैसले लिए और प्रस्तावों को मंजूरी भी दी। बदला गया सरकारी विभाग का नाम कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि, छत्तीसगढ़ में अब आदिम जाति विभाग का नाम बदलकर जनजातीय कार्य विभाग किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वे आदिवासी समाज से आते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों से वोट तो लिए, लेकिन उनके…
तेलंगाना:- एक रिहायशी सोसाइटी में सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। यहां अचानक गायब हुई कृषि वैज्ञानिक की पांच वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्ची का शव शनिवार रात एक क्लब हाउस के बेसमेंट में मिला था। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सोसाइटी का सिक्योरिटी गार्ड विक्रम बच्ची का पीछा करता हुआ दिखा है। बताया जा रहा है कि, गार्ड नौकरी से निकाले जाने से बेहद नाराज था। घटना के बाद से फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय टीम गठित की है। क्या है पूरा मामला दरअसल, एक कृषि वैज्ञानिक…
