Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
रायपुर:- दीपावली से पहले राजधानी रायपुर में उठाईगिरी की बड़ी वारदात सामने आई है। कटोरा तालाब के पास कपड़ा कारोबारी किशोर बलवानी की स्कूटी से बदमाशों ने 10 लाख रुपये पार कर दिए। कारोबारी स्कूटी खड़ी कर पान खाने के लिए उतरा था। इसी दौरान बदमाशों ने मौका पाकर स्कूटी में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कपड़ा कारोबारी किशोर बलवानी किसी काम से निकले थे। इस दौरान वह कटोरा तालाब के पास पहुंचे और पान खाने के…
कवर्धा:- 8 अक्टूबर से जिलेभर के किसान अपनी 23 सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम कर रहे थे. भारतीय किसान संघ के आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किसानों के साथ बड़ी बैठक की. बैठक में ये तय हुआ कि सरकार किसानों की चार प्रमुख मांगों को मानेगी. सरकार के फैसले के बाद भारतीय किसान संघ ने आंदोलन को खत्म कर दिया है. चक्काजाम खत्म होने से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं किसान भी अब अपने खेतों में लौट गए हैं. आंदोलन से जुड़े किसानों का कहना है…
राजगढ़:- राजगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक राजगढ़ से भाजपा विधायक अमर सिंह यादव शनिवार को अपनी कार से भोपाल से राजगढ़ ने की और आ रहे थे, तब ही कुरावर के समीप उनकी कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं, विधायक के कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा…
उदयपुर -ग्राम पंचायत साल्ही में पारंपरिक करमा महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में क्षेत्र की गौरवशाली लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की अनुपम झलक देखने को मिली। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों, माताओं-बहनों, युवाओं, कलाकारों और आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। करमा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों को संरक्षित करना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना रहा। सामूहिक सहभागिता और लोगों के उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। महोत्सव के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टाटीबंध इलाके में तीन साल की बच्ची के साथ कथित यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में आमानाका थाना पुलिस ने परमानंद ध्रुव नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रायपुर एम्स में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। पड़ोस में खेलने गई थी बच्ची पुलिस के मुताबिक, घटना आमानाका थाना क्षेत्र के टाटीबंध इलाके की है। तीन साल की बच्ची पड़ोस में खेलने गई थी। इसी दौरान वह कथित तौर पर आरोपी के घर पहुंच गई, जहां उसके साथ यौन शोषण किए जाने का आरोप है। घटना…
डोंगरगढ़ :- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के चौथना गांव में घर के अंदर मां और बेटे की हत्या कर दी गई, जबकि बेटी पर भी जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, चौथना गांव निवासी कमला सोनकर और उनके बेटे पर घर में घुसे आरोपी ने कथित तौर पर हमला…
रायपुर:- अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री में 22 वर्षीय डोमेश साहू ने अपने पिता डोमार साहू (48) की चाकू से वार कर हत्या कर दी। नौ अक्टूबर की शाम घर में पत्नी के चरित्र पर शंका को लेकर डोमार साहू का विवाद हो रहा था। इसी दौरान विवाद में बेटे के संबंध में भी आपत्तिजनक आरोप लगाए जाने से डोमेश आक्रोशित हो गया। उसने रसोई में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से पिता के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बचाव करने के दौरान पिता के दाहिने हाथ की कलाई के पास भी चोट आई। इसके बाद गले पर…
सरगुजा:- जिले के NH-43 पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विशुनपुर चौक के पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रेलर के पिछले हिस्से से बाइक टकराने पर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक ने सीतापुर अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। लगातार हो रहे हादसों के बीच सड़क पर खड़े खराब वाहनों और पुलिस पेट्रोलिंग को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, लुंड्रा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर अंतर्गत ऊंचडीह टकरीपानी निवासी अशोक कुमार नागेश (34 वर्ष),…
धमतरी:- छत्तीसगढ़ के धमतरी के होटल में लड़की की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। इस मामले में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है, जिसपर शादी से मुकरने, मारपीट और प्रताड़ित करने के साथ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना इलाके का है। मृतका की पहचान पिंकी मानिकपुरी (22) के रूप में हुई है, जो कवर्धा जिले की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि पिंकी और धमतरी के गोकुलपुर वार्ड 36 में रहने वाले टिकेश्वर उर्फ टिंकू साहू के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल…
रायपुर:- पितृ मोक्ष अमावस्या पर राजधानी रायपुर सहित पूरे अंचल में लोगों ने अपने पूर्वजों का तर्पण किया। परिवारों ने पूर्वजों की मृत्यु तिथि के अनुसार श्राद्ध कर्म संपन्न किए। जिनके वार्षिक श्राद्ध किसी कारणवश छूट गए थे, वे सभी आज पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान करने जलाशयों के तट पर पहुंचे। महादेव घाट स्थित खारून नदी और शहर के विभिन्न ऐतिहासिक तालाबों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। धार्मिक मान्यताओं और धर्मशास्त्रों के अनुसार भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक का समय पितरों की आराधना के लिए समर्पित होता है। ज्योतिषविदों का कहना है कि…
