Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
राजनांदगांव:- अज्ञात हमलावरों ने महिला और बेटे की बेरहमी से डोंगरगढ़ के चौथाना गांव में हत्या कर दी. मृतक महिला की बेटी को भी गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया है. जख्मी लड़की का इलाज डोंगरगढ़ के अस्पताल में जारी है. हत्या की इस वारदात को हत्यारों ने पीड़ित के घर में घुसकर अंजाम दिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह निर्मम हत्याएं शुक्रवार रात डोंगरगढ़ कस्बे के पास स्थित चौथाना गांव में हुई. मां बेटे की निर्मम हत्या पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावर कमला सोनकर के घर में घुस गया और…
रायपुर:- रविवार को रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई. यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में 2 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. जिसमें पहला फैसला पूर्व अग्निवीर सैनिकों को लेकर है. गृह विभाग में आरक्षक के 36 पदों पर पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति को लेकर अनुमति प्रदान की गई है. इसके अलावा आदिम जाति विकास विभाग का नाम अब जनजातीय कार्य विभाग कर दिया गया है. साय कैबिनेट के अहम फैसले साय कैबिनेट की बैठक के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम फैसलों की…
दुर्ग :- भिलाई के कुरूद इलाके से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहां 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र मनीष देवांगन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि परिजन उसे बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में नहीं ले गए थे। हालांकि, छात्र के खुदकुशी करने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जामुल थाना क्षेत्र के नवीन चौक के पास की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मनीष पांचवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले परिवार में बड़े…
रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई कैबिनेट की बैठक में दो अहम निर्णय लिए गए. इनमें से पहले आरक्षक के रिक्त 36 पदों पर पूर्व अग्निवीरों की भर्ती के अलावा ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ करने की सहमति प्रदान की गई. साय कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीर सैनिकों के अनुभव और दक्षता का लाभ राज्य की सेवाओं में लेने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.इसके तहत पूर्व अग्निवीरों के लिए गृह विभाग में आरक्षक के कुल 36 पदों पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती की…
सक्ती :- जिले से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड़ से जा टकराई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।पूरा मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पोता से आमनदुला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद तीनों…
रायपुर :- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का 12 अक्टूबर को प्रस्तावित रायपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। उन्हें रायपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होना था। इसके अलावा रायपुर से कुरूद तक नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाने का भी कार्यक्रम था। अपरिहार्य कारणों से यह दौरा निरस्त किया गया है, और फिलहाल नई तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रेल अधिकारियों ने बताया कि केवल मंत्री नहीं आ रहे लेकिन 12 तारीख के सभी कार्यक्रम यथावत रहेंगे।रेल मंत्री का यह दौरा पहली बार 9 अक्टूबर को स्थगित होने के…
राजिम :- फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से करीब 40 दिनों से लापता कक्षा 12वीं की नाबालिग छात्रा को पुलिस ने बस्तर जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दीपक यादव नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से अपनी बेटी की तलाश कर रहे परिजनों को बड़ी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार, छात्रा 20 अगस्त से लापता थी। परिजनों की शिकायत के बाद फिंगेश्वर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर जांच की और आरोपी के मोबाइल नंबर की…
दुर्ग:- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. अज्ञात आरोपी ने खुद को चुनाव आयोग का अधिकारी बताकर निजी कंपनी में डीजीएम के पद पर कार्यरत शख्स को निशाना बनाया. आरोपी ने निजी कंपनी के अधिकारी को उनके पिता का नाम मतदाता सूची में गलत दर्ज होने की बात कही और सुधार के लिए व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा. निजी कंपनी के अधिकारी से लाखों की ठगी शिकायत के मुताबिक, लिंक के जरिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके बैंक खाते से 6 लाख 25 हजार…
हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्रि का पर्व शक्ति, साधना और भक्ति का सबसे बड़ा महापर्व माना जाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाले इस नौ दिवसीय अनुष्ठान में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से उपासना की जाती है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्टूबर, रविवार से हो रहा है।शास्त्रों और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में देवी भगवती के आगमन और गमन का वाहन दिन (वार) के अनुसार निर्धारित होता है। चूंकि इस वर्ष नवरात्रि का आरंभ रविवार के दिन हो रहा है, इसलिए मां दुर्गा का आगमन…
हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्रि का पर्व शक्ति, साधना और भक्ति का सबसे बड़ा महापर्व माना जाता है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होने वाले इस नौ दिवसीय अनुष्ठान में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से उपासना की जाती है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्टूबर, रविवार से हो रहा है।शास्त्रों और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि में देवी भगवती के आगमन का वाहन दिन (वार) के अनुसार निर्धारित होता है। चूंकि इस वर्ष नवरात्रि का आरंभ रविवार के दिन हो रहा है, इसलिए मां दुर्गा का आगमन ‘हाथी’ (गज)…
