Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
हरियाणा:- सोनीपत जिले के कुंडली क्षेत्र के बारोटा गांव में स्थित लीजेंड पॉली फोम फैक्ट्री में उस वक्त कोहराम मच गया जब वहां अचानक भयंकर आग भड़क उठी। यह घटना गुरुवार तड़के करीब चार बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय फायर ब्रिगेड हरकत में आई और महज 23 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हालांकि, तब तक आग पूरी तरह विकराल रूप धारण कर चुकी थी। 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू आग की भीषणता को देखते हुए कुंडली, सेक्टर-23 और एजुकेशन सिटी समेत कई अन्य…
पेशावर:- पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां पेशावर में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से कम से कम 28 बच्चों और एक शिक्षिका की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि 20 बच्चे और महिला टीचर की जान गई है, जबकि 40 से ज्यादा घायल हुए है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। ये घटना पेशावर के दीर कॉलोनी इलाके की है। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरने से बच्चों और एक शिक्षक की मौत…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में दीपावली की छुट्टियां एक दिन और बढ़ा दी गई हैं। अब 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है। इस फैसले से विद्यार्थियों को दीपावली के मौके पर एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी। मीडिया से चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री ने बताया कि दीपावली की छुट्टियां एक दिन बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी। बच्चों और अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अवकाश बढ़ाने का निर्णय लिया…
CG: च्वाइस सेंटर्स के क्यूआर कोड से धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन ट्रांसफर के बदले लेते थे कैश
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का रेंज साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मामले में रायपुर निवासी दो आरोपियों अंकित आहूजा और आशीष केवटवानी को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर बिलासपुर सहित रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती और दुर्ग जिले के च्वाइस सेंटर संचालकों को निशाना बनाने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, अब तक करीब 45 पीड़ितों के आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनके आधार पर धोखाधड़ी की अनुमानित रकम 20 से 25 लाख रुपये बताई गई है. आरोपियों के कब्जे…
धमतरी :- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। जिले के कारीपानी गांव में जंगल से निकलकर एक तेंदुआ घर में घुस गया और वहां मौजूद तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में तीनों लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, कारीपानी गांव में एक महिला अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान जंगल की…
बलौदाबाजार:- जिले में रायपुर-पलारी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 भाइयों की मौत हो गई। घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी थी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।इनमें से प्रेम धीवर (18) की सोमवार को ही बलौदाबाजार अस्पताल में मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर हालत में रायपुर रेफर किए गए राज धीवर (18) और खिलेश्वर धीवर (18) ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीनों युवक मौसेरे भाई थे और नवरात्रि के मौके पर पलारी आ रहे थे। खबर के…
दुर्ग भिलाई: नवरात्रि के अवसर पर आयोजित गरबा और डांडिया कार्यक्रम में सांस्कृतिक उत्सव के बीच विवाद की स्थिति बन गई. सिविल लाइन स्थित हॉकी मैदान में दुर्गा नवनिर्माण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में शहरवासी पहुंचे. रंग-बिरंगी रोशनी और गरबा-डांडिया की धुनों के बीच लोग देर रात तक झूमते नजर आए. लेकिन इसी दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी और फिल्मी गानों को लेकर विरोध जताया. देखते ही देखते आयोजकों और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस शुरू हो गई. मामला इतना बढ़ा कि समिति के…
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने हाल ही में कैंसर पर एक अहम रिसर्च की है. इस रिसर्च के नतीजों से पता चलता है कि बहुत ज्यादा गर्म चाय और कॉफी जैसे ड्रिंक्स का रेगुलर सेवन करने से फूड पाइप (खाने की नली) को नुकसान पहुंचता है और उस हिस्से में कैंसर (जिसे एसोफेजियल कैंसर कहा जाता है) होने का खतरा बढ़ जाता है. रिसर्च करने वालों का कहना है कि लगभग दस लाख लोगों पर की गई यह स्टडी, इस संबंध की पुष्टि करने वाली अब तक की सबसे बड़ी स्टडी है. स्टडी में पाया गया कि जो लोग बहुत गर्म ड्रिंक्स…
मेष- 15 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज आप आध्यात्मिक विचारों में ज्यादा रुचि लेंगे. गूढ़ विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण होगा. गहरे चिंतन-मनन से अलौकिक अनुभूति होगी. वाणी पर संयम रखने से बच सकेंगे. अचानक धन लाभ होगा. गुप्त शत्रुओं से बचकर रहें. नए काम का आरंभ ना करें. कार्यक्षेत्र में आज आपका मन नहीं लगेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का है. वृषभ- 15 अक्टूबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए सातवें भाव में होगा. आज आपको गृहस्थजीवन में सुख का…
रायपुर:- ग्राम सूर स्थित केन मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल के हॉस्टल में करंट लगने से 10वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र आशुतोष लकड़ा की मौत हो गई। घटना 10 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। आरोप है कि हादसे के बाद हॉस्टल प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की और गंभीर रूप से झुलसे छात्र को तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाने के बजाय पहले एक निजी क्लीनिक पहुंचाया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर उसे सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद आक्रोश बढ़ा और…
