Author: Dabang

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पैंगोलिन के 9.260 किलोग्राम शल्क और तेंदुए की एक खाल बरामद की है। इस कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो जगहों पर वन विभाग की दबिश मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग की पहली कार्रवाई ग्राम रेड्डी, तहसील गंगालूर में हुई। यहां से टीम ने…

Read More

भिलाई:- छावनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जगदंबा फोम के गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे लाखों रुपये के सोफे, गद्दे और अन्य फोम सामग्री जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुटी है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Read More

बलौदाबाजार:- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में धनतेरस के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई है। वहीं मां की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घर से पांच फीट की दूरी पर हाईटेंशन लाइन जानकारी के मुताबिक, नेहरू चौक में घर के बाहर से हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। यह तार घर से महज पांच फीट की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि राकेश गुप्ता पहले करंट की चपेट में आए,…

Read More

बेमेतरा :- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में धनतेरस की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर सतनाम चौक के पास तेज रफ्तार कार ने दो अन्य कारों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि एक परिवार गिरौदपुरी धाम से दर्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी…

Read More

कर्नाटक:- राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कैब ड्राइवर पर अपनी पत्नी समेत ससुराल के सात लोगों की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतकों में सात साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। पारिवारिक विवाद के बाद हुए इस कथित हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कैब ड्राइवर इंदुशेखर ने पुलिस के सामने दावा किया है कि उसने अपनी पत्नी समेत ससुराल के सात लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि परिवार के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा…

Read More

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर गांव के पास हार्वेस्टर और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयावह था कि हार्वेस्टर की टक्कर से युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया. युवक का सिर धड़ से अलग हुआ मृतकों की पहचान बस्ती बगरा निवासी 17 वर्षीय दुलरिया बाई और घाटबहरा निवासी मुकेश पोर्ते…

Read More

एक मरीज गर्दन में गांठ की शिकायत लेकर क्लिनिक आता है. वह डॉक्टर को बताता है कि यह गांठ कुछ हफ्तों से है और धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ कोई बुखार या दर्द नहीं है. अल्ट्रासाउंड में लिम्फ नोड का पता चलता है, लेकिन बाद में बायोप्सी से कैंसर की पुष्टि होती है. इससे एक मुश्किल सवाल उठता है कि गांठ कहां से शुरू हुई, और क्या कैंसर शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल गया है? ऐसी स्थिति तब बनती है जब शुरुआती ट्यूमर इतना छोटा होता है कि उसका पता नहीं चल पाता. यह तब सामने आता…

Read More

मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 नवंबर, 2026 शुक्रवार को कन्या राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में रहेगी. आज का दिन वित्तीय और व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है. आपकी लंबी योजनाएं पूरी होंगी. बिजनेस में नई योजनाएं बना सकेंगे. लोकहित के लिए किए गए प्रयासों से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. लोगों के संपर्क में बने रहेंगे. आप विरोधियों को परास्त करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको विशेष लाभ नहीं मिल सकेगा. आज अतिरिक्त मेहनत करना होगी. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा. वृषभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 06 नवंबर,…

Read More

रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने अहिवारा स्थित शासकीय महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री कोर्सेवाड़ा का निधन छत्तीसगढ़ के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक सरल, सहज, मृदुभाषी और मिलनसार जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज की सेवा और…

Read More

जगदलपुर :- बस्तर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है. ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे करीब 2 करोड़ 38 लाख 25 हजार रुपये कीमत के 476 किलो 500 ग्राम गांजा को पुलिस ने जब्त किया है. तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए बाकायदा पिकअप वाहन के आगे मोटरसाइकिल से पायलटिंग की व्यवस्था कर रखी थी. लेकिन बोधघाट पुलिस की नाकेबंदी के सामने उनकी यह तरकीब काम नहीं आई. पुलिस ने मौके से 3 नाबालिगों सहित कुल 7 लोगों…

Read More