Author: Dabang

रायपुर:- ग्राम सूर स्थित केन मेमोरियल इंग्लिश मीडियम स्कूल के हॉस्टल में करंट लगने से 10वीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र आशुतोष लकड़ा की मौत हो गई। घटना 10 अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। आरोप है कि हादसे के बाद हॉस्टल प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की और गंभीर रूप से झुलसे छात्र को तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाने के बजाय पहले एक निजी क्लीनिक पहुंचाया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर उसे सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बाद आक्रोश बढ़ा और…

Read More

नई दिल्ली:- ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड (सौरभ राजपूत मर्डर केस) में मुख्य आरोपी साहिल शुक्ला और सह-आरोपी मुस्कान रस्तोगी को को फांसी की सजा सुनाई है।मेरठ के जिला एवंम सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है, इस फैसले के बाद से सौरभ राजपूत के परिजनों में संतुष्टि देखने को मिल रही है। मुस्कान रस्तोगी और साहिल को सजाए-मौत की सजा होने के बाद, वकील ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने लगे. वकीलों ने कहा कि सोसायटी के लिए एक अच्छा मैसेज आया है.मेरठ जिला कोर्ट में कोर्ट रूम में दोनों पक्ष के वकील पहुंचे थे.…

Read More

हिसार:- प्रयागराज में हुए महाकुंभ 2025 के दौरान बेहद सुर्खियों में रहे IITian बाबा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि IITian बाबा ने खुदकुशी कर ली है और उनकी लाश हरियाणा के हिसास में एक होटल में मिली है। सोशन मीडिया पर IITian बाबा की मौत की खबर आग की तरह फैलने लगी, जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि भी देनी शुरू कर दी थी। वहीं, जब ये खबर तेजी से वायरल होने लगी तो लोग ये जानने की को​शिश करने लगे कि क्या सच में IITian बाबा…

Read More

रायपुर:- छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। सरकार के फैसलों पर टिकी नजर बैठक में राज्य सरकार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर फिलहाल कोई जानकारी जारी नहीं की गई है। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि सरकार किन प्रस्तावों को मंजूरी देती है और प्रदेश के लिए क्या अहम निर्णय सामने आते हैं।

Read More

रायपुर:- छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी थी. जिसके बाद छत्तीसगढ़ में यात्री बसों के किराए में वृद्धि कर दी गई है. इसके लिए अधिसूचना भी जारी हो चुका है. यात्री बसों के संचालकों द्वारा 13 अक्टूबर से यात्री बसों के किराए में वृद्धि कर दी गई है. यात्री बसों का बढ़ा किराया साधारण बसों में 50% तक यात्री बसों के किराए को बढ़ा दिए गए हैं. वहीं, डीलक्स बसों के किराए की बात करें तो उसमें 30% तक की वृद्धि की गई है. पहले साधारण बसों में 5 किलोमीटर का 8…

Read More

सुकमा :- मेट्टागुड़म कैंप में पदस्थ सीआरपीएफ के उपनिरीक्षक ने स्वयं को गोली मारने के संबंध में। दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को मध्य रात्रि मेट्टागुड़म कैंप (131वीं वाहिनी, सीआरपीएफ) में पदस्थ उपनिरीक्षक देवानंद यादव (पिता रामानंद यादव) द्वारा अज्ञात कारणों से स्वयं को सर्विस हथियार से गोली मार लेने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। घटना की जानकारी मिलते ही कैंप में उपस्थित साथी जवानों एवं अधिकारियों द्वारा उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए फील्ड एंबुलेंस के माध्यम से इल्मागुड़ा कैंप पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम…

Read More

जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रुपये के लालच में एक मां पर अपने ही करीब 9 से 10 माह के बच्चे को 1 लाख 80 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगा है। मामले में कुनकुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल से मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बच्चे की खरीद-फरोख्त के मामले में उसकी मां समेत दो पुरुष और दो महिलाओं सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1.80 लाख रुपये में बच्चे की खरीद-फरोख्त का आरोप प्रारंभिक जानकारी…

Read More

जांजगीर चांपा :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वे मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। शाम 4 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान करेंगे और 4:05 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5 बजे जांजगीर-चांपा जिले के खरौद स्थित शासकीय लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5:10 बजे कार द्वारा शिवरीनारायण मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5:20 बजे मंदिर पहुंचने के बाद शाम 5:35 बजे तक दर्शन एवं…

Read More

कांकेर:- उत्तर बस्तर कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के माटोली गांव स्थित प्राथमिक शाला में रतनजोत के बीज खाने से सात बच्चे बीमार हो गए. बताया जा रहा है कि बच्चों ने स्कूल समय के दौरान रतनजोत के बीज खा लिए थे. घर पहुंचने के बाद एक-एक कर उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. पखांजूर अस्पताल में बच्चों का इलाज घर में बच्चों को बार बार उलटी करता देख परिजन घबरा गए और बच्चों को लेकर तुरंत पखांजूर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सभी सात बच्चों का इलाज जारी है. स्कूल प्रबंधन पर आरोप घटना के बाद से परिजनों और ग्रामीणों में…

Read More

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- ऑनलाइन कमाई और निवेश के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ताजा मामला गौरेला का है, जहां फेसबुक पर ऑनलाइन कारोबार का विज्ञापन देखकर एक प्रॉपर्टी डीलर 7 लाख 90 हजार रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गया. फेसबुक से शुरू हुआ ठगी का खेल गौरेला के वार्ड क्रमांक 09, पुराना गौरेला निवासी विशाल जसवाल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं. मार्च 2026 में उन्होंने फेसबुक स्क्रोल करने के दौरान esellerstorebuy.cc और esellerstorebuy.xyz वेबसाइटों के विज्ञापन देखे. इनमें अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन दिया गया था. इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए उनसे संपर्क…

Read More