रायपुर :- छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी की तारीख तय की गई है. इसके लिए सरकारी स्तर पर काम तेजी से चल रहा है. हालांकि राजस्व कर्मचारी और पटवारी के हड़ताल के कारण काम प्रभावित हो रहा है. इस बाबत सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार कर्मचारियों की हितैषी है. उनकी जो भी मांग है उसे पूरा करने का काम किया जाएगा और अपनी मांग को रखने के दूसरे तरीके भी हैं.
लोगों के हितों का रखना चाहिए ध्यान
सीएम ने राजस्व कर्मचारियों को कहा कि पटवारियों इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए उनके हड़ताल से लोगों का नुकसान ना हो.सीएम साय ने कहा कि इस बात के लिए उन्हें वह सभी संवैधानिक तरीके अपनाने चाहिए जिससे उनकी बात पूरी हो जाए लेकिन आम लोगों का नुकसान ना हो.मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के काम को प्राथमिकता में रखना चाहिए और इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लोगों का नुकसान ना हो.
अर्नब तूफान के नुकसान की होगी भरपाई
मौसम की मार और अर्नब तूफान के साथ ही दूसरे तूफान से हुए किसानों के नुकसान को लेकर के मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे लेकर सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द वह सर्वे कर ले और सर्वे करके जो भी नुकसान हुआ है, उसके आकलन की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंप दें.
कांग्रेस के आरोपों पर भी दिया जवाब
महाराष्ट्र में हुए मिल्क फेडरेशन के चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने मिलावट वाला बयान दिया. जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग अपना विश्वास जनता के बीच खो चुके हैं,जिनका कोई आधार जनता के बीच बचा नहीं है,जिनकी कोई विश्वसनीयता जनता के बीच नहीं बची है वो इसी तरह का बयान देंगे. जनता कांग्रेस पार्टी को समझ चुकी है और यही वजह है कि वह हताश में बयान दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने जनता को लगातार धोखा देने का काम किया है उनकी कथनी और करनी में बहुत अंतर है. यही वजह है कि चाहे जिस तरह का चुनाव हो लगातार कांग्रेस की हर हो रही है.
