Author: Dabang

रायपुर:- रायपुर में नवरात्रि के मौके पर होने वाले ‘मां आरना रास गरबा 2.0’ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया और कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी स्वीकार किया। यह आयोजन साधना न्यूज नेटवर्क की ओर से किया जा रहा है। पोस्टर विमोचन के दौरान आयोजकों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के आयोजन में शामिल होने के आश्वासन से आयोजकों में उत्साह है। चार दिन चलेगा गरबा उत्सव ‘मां आरना रास गरबा 2.0’ का आयोजन 16 से 19 अक्टूबर…

Read More

राजनांदगांव:- रबी सीजन के दौरान खाद के लिए सहकारी समितियों और निजी दुकानों के चक्कर काटने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। अब किसानों को कड़कड़ाती धूप या ठंड में घंटों कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। केंद्र सरकार की नई डिजिटल पहल के तहत रबी सीजन 2026-27 से मोबाइल ऐप के जरिए खाद की ऑनलाइन बुकिंग और डिजिटल टोकन प्रणाली लागू की जा रही है। इस व्यवस्था से किसान अब घर बैठे ही जरूरत के अनुसार खाद आरक्षित करा सकेंगे। कैसे काम करेगी यह डिजिटल व्यवस्था? खाद प्राप्त करने के लिए किसानों को ‘फार्मर्स फॉर फर्टिलाइजर सेल…

Read More

रायपुर:- पीवी ऐप से फसलों के भौतिक सत्यापन में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतों का समाधान नहीं होने पर पटवारियों ने आंदोलन का रास्ता चुना है। राजस्व पटवारी संघ की रायपुर जिला शाखा ने 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना कलेक्टर को दी है।संघ ने ऐप के बहिष्कार पर पटवारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई, तबादलों और निलंबन पर भी नाराजगी जताई है। हड़ताल शुरू हुई तो फसल सत्यापन के साथ किसान पंजीयन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र और राजस्व विभाग के दूसरे काम प्रभावित हो सकते हैं। पटवारियों का कहना है कि पहले से कई विभागीय…

Read More

बलौदाबाजार :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा घोटिया मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खड़ी ट्रक में जा घुसी बाइक, तीनों युवक गंभीर मिली जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन युवक सवार थे। घोटिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप…

Read More

रायपुर :- राज्य के युवाओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक बड़ी सौग़ात मिली है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ को पहले शासकीय होम्योपैथी कालेज की मान्यता मिली है। छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार एवं आयुष चिकित्सा पद्धतियों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग नई दिल्ली के अंतर्गत होम्योपैथी चिकित्सा आकलन और रेटिंग बोर्ड (MARBH) द्वारा नवा रायपुर स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी पाठ्यक्रम की 63 सीटों पर प्रवेश…

Read More

दुर्ग :- छत्तीसगढ़ के संभाग स्तरीय और प्रदेश में नंबर वन का तमगा हासिल करने वाले दुर्ग जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.अस्पताल में पिछले कई दिनों से एक्स-रे फिल्म खत्म होने के कारण रोजाना करीब 300 से 400 मरीजों को बिना एक्सरे के लौटना पड़ रहा है. दूर-दराज से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले गरीब मरीजों के सामने अब निजी सेंटर में महंगा एक्स-रे कराने की मजबूरी है. पूरे संभाग से आते हैं मरीज दुर्ग जिला अस्पताल में संभागभर से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं.अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक यहां…

Read More

रायपुर:- टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा आकांक्षा सेन ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा छत्तीसगढ़ नगर स्थित सरस्वती शिक्षा मंदिर की विद्यार्थी थी। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि स्कूल में छात्रा को कथित तौर पर इस तरह डांटा-फटकारा गया कि वह मानसिक रूप से आहत हो गई। उनका आरोप है कि इसी सदमे को वह सहन नहीं कर पाई और उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का…

Read More

CG: शराब घोटाला में ई़डी का दावा, 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम कांग्रेस कार्यालय में पहुंचाई गई रायपुर:- ईडी ने सोमवार को दावा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की पिछली सरकार के दौरान हुए कथित शराब घोटाले से प्राप्त लगभग 860-880 करोड़ रुपये की रकम पार्टी के रायपुर स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों के माध्यम से पहुंचाई गई.ईडी का आरोप है कि एक शराब सिंडिकेट छत्तीसगढ़ उत्पाद शुल्क विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (सीएसएमसीएल) को नियंत्रित करता था और उसने 2019 से 2023 के बीच देसी शराब की आपूर्ति पर अवैध कमीशन, नकली होलोग्राम वाली सरकारी दुकानों…

Read More

IVF या इन विट्रो फर्टिलाइजेशन ट्रीटमेंट के दौरान फास्टिंग करने से आपकी हेल्थ और प्रोसेस की सफलता को खतरा हो सकता है. हार्मोनल स्टिम्युलेशन, एग रिट्रीवल और एम्ब्रियो ट्रांसफर जैसे स्टेज में लगातार न्यूट्रिशन, दवा का सही समय और सही फ्लूइड बैलेंस यानी हाइड्रेशन की जरूरत होती है. लंबे समय तक फास्टिंग करने से (जो अक्सर त्योहारों से जुड़ा होता है) डिहाइड्रेशन और न्यूट्रिशनल इम्बैलेंस हो सकता है, जिससे IVF के नतीजों पर असर पड़ सकता है. इसलिए, कोई भी फास्ट करने से पहले अपने फर्टिलिटी डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. IVF के दौरान फास्टिंग करने पर कोई यूनिवर्सल…

Read More

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की ऐसे करें आराधना, मनोकामना होगी पूरी आज 13 अक्टूबर, 2026, मंगलवार के दिन आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है. यह तिथि शिव और उनकी पत्नी माता गौरी देवी द्वारा नियंत्रित होती है. गृहप्रवेश, गृह निर्माण, कलात्मक कार्यों के लिए शुभ तिथि मानी जाती है. विवाद और मुकदमेबाजी के लिए अशुभ है. इस तिथि के दिन झगड़ों और मुकदमों से दूर रहना चाहिए. 13 अक्टूबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083मास : आश्विनपक्ष : शुक्ल पक्ष तृतियादिन : मंगलवारतिथि : शुक्ल पक्ष तृतियायोग : प्रीतिनक्षत्र : विशाखाकरण : तैतिलचंद्र राशि :…

Read More