रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. वह दोपहर 12:35 बजे जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 12:50 बजे लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ सभा और पदयात्रा में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 3 बजे हेलमेट बैंक का शुभारंभ करेंगे. वहीं दोपहर 3:30 बजे बनगांव में आयोजित आंचलिक करमा पूजा महोत्सव में शामिल होंगे. कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

