Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
कवर्धा:- कवर्धा सिटी कोतवाली टीआई योगेश कश्यप ने घटना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि अंबिकापुर में दर्ज एक गुमशुदगी मामले की जांच के दौरान एक मकान से तीन युवतियां और एक युवक मिला. देह व्यापार का गोरखधंधा टीआई ने बताया कि गुमशुदा की जांच के सिलसिले में पुलिस टीम घोटिया बाईपास रोड स्थित किरण पनागर नामक व्यक्ति के घर पहुंची, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में तीन युवतियां और एक युवक मौजूद मिले. पुलिस अंबिकापुर की जिस लड़की को ढूंढने गई थी वो नहीं मिली. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड…
ग्वालियर :- ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर और भोपाल में ट्विशा शर्मा की दर्दनाक मौतों के कुछ ही दिनों बाद, कथित दहेज उत्पीड़न को लेकर पूरे देश में गुस्सा भड़का दिया था, अब ग्वालियर से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक 21 साल की महिला, जिसकी पहचान पलक रजक के रूप में हुई है, उसकी शादी के एक साल के भीतर ही उसके ससुराल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई. जहाँ एक तरफ उसके परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पति के परिवार का दावा है…
छतरपुर:- जिले के बकस्वाहा थाना क्षेत्र में रविवार को एक मां ने एक वर्षीय बेटे के साथ कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मां-बेटे की मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सीमा यादव (25) पत्नी बृजकुमार यादव के रूप में हुई है। सीमा ने एक वर्षीय बेटे अनिकेत यादव को लेकर शेखसेमरा गांव के पास कुएं में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने जब कुएं में…
छत्तीसगढ़:- एक बार फिर भीषण गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। हवा में बढ़ी नमी के कारण दिनभर चिपचिपी गर्मी महसूस की जा रही है, जिससे लोग हलाकान हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन से चार दिनों में प्रदेश के मध्य और उत्तर हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ेगा और ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई, लेकिन…
महासमुंद:- सरायपाली थाना क्षेत्र में रिश्तों का कत्ल करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है.रिसेकेला गांव में एक बेटे ने अपने पिता पर ईंटों से ऐसा हमला किया कि उनकी मौत हो गई.महासमुंद पुलिस ने घटना की जानकारी मिली. पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 को गांव के हरजीत चौहान ने सूचना दी कि रिसेकेला निवासी जयलाल सागर उर्फ जयलाल चौहान (48 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. सूचना मिलते ही सरायपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की. विवाद के बाद बेटे ने पिता पर किया ईंट से हमला जांच…
अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए किडनी का ठीक से काम करना बहुत जरूरी है. ऐसा इसलिए है क्योंकि किडनी शरीर से गंदगी को छानकर हमें हेल्दी रखती है. जब किडनी ठीक से काम करती है, तो कई पुरानी हेल्थ प्रॉब्लम होने का खतरा काफी कम हो जाता है. हालांकि, आजकल बहुत से लोग किडनी की बीमारियों से परेशान हैं. इस बारे में, एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचान लिया जाए और समय पर इलाज किया जाए, तो हालत को गंभीर होने से रोका जा सकता है आइए, इन लक्षणों के बारे…
1. प्रथम भाव (लग्न) में बुध: प्रखर व्यक्तित्व और हाजिरजवाबी लग्न का बुध जातक को आकर्षक, बुद्धिमान और हंसमुख स्वभाव देता है। ऐसा व्यक्ति अपने बुद्धि कौशल और संवाद कला के दम पर व्यापार में अपनी पहचान बनाता है। इनके पास हर समस्या का त्वरित समाधान (हाजिरजवाबी) होता है, जो इन्हें एक कुशल उद्यमी या सलाहकार बनाता है। 2. द्वितीय भाव में बुध: धन और वाणी का जादू दूसरा भाव धन और कुटुंब का है। यहाँ बैठा बुध जातक को ‘वाक-पटु’ बनाता है। व्यापार में क्लाइंट्स को कैसे आकर्षित करना है और अपनी बातों से डील कैसे फाइनल करनी है,…
दुर्ग:- दुर्ग में ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बार परिवार के जान पहचान वाली महिला ने ठगी को अंजाम दिया है. यह वारदात नेवई थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. जानिए महिला ने कैसे की ठगी रिसाली सेक्टर क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति की देखरेख के लिए आरोपिया स्मिता बरगटे (44 वर्ष) को रखा गया था. आरोपिया ने बुजुर्गों के भरोसे का फायदा उठाकर उनके संयुक्त बैंक खाते और वित्तीय जानकारियों का दुरुपयोग किया. उसने बिना किसी अनुमति के खाते से 40,085…
मेष- चंद्रमा आज 20 मई, 2026 बुधवार को मिथुन राशि में रहेगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज आपका मन काफी चंचल रहेगा, इस कारण निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी. कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे. विरोधियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन दोपहर के बाद नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी. आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेंगे. साहित्य लेखन के लिए अच्छा दिन होने के कारण आप लेखन में प्रतिभा दिखा सकते हैं. परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम स्थगित…
छत्तीसगढ़:- सरकार ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों की वार्षिक स्थानीय शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। बढ़ी हुई फीस शासकीय, अनुदान प्राप्त, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों और पीएम श्री स्कूलों में लागू होगी। सरकार का कहना है कि परीक्षा सामग्री, खेल सामग्री और विज्ञान प्रयोगशाला से जुड़ी वस्तुओं की बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।जारी आदेश के मुताबिक हाईस्कूल स्तर की स्थानीय शुल्क को 410 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है।…
