Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
वृंदावन:- उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक भीषण हादसा हुआ है। यहां पर्यटकों से भरी एक स्टीमर यमुना नदी में पलट गई है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है।
रायपुर :- नया रायपुर के पलौद इलाके में नहर में तेज बहाव के चपेट में आने से नहाने गई तीन नाबालिग बहनें बह गईं। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर मौजूद महिलाओं ने शोर सुनकर तुरंत दो बच्चियों को बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरी बच्ची तेज बहाव में दूर चली गई। पुलिस और रेस्क्यू दल लगातार खोजबीन में जुटे हैं।जानकारी के अनुसार, लापता 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची छुट्टियां मनाने अपनी बुआ के पलौद स्थित घर आई थी और इस हादसे का शिकार हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।…
कुशीनगर:- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की की दिखाई की रस्म से पहले घर में सो रही मां-बेटी पर अज्ञात हमलावरों ने एसिड अटैक कर दिया। इस हमले में 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी 55 वर्षीय मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। रात में अचानक हुआ हमला परिजनों के अनुसार, युवती की शादी की तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार को वर पक्ष के लोग आने वाले थे। गुरुवार रात खाना खाने के बाद परिवार सो गया। ग्राउंड…
बालोद:- प्रशासन का उपक्रम और बालोद जिले का प्रतिष्ठित दूध गंगा पर कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान इस मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में लापरवाही और गंदगी का अंबार मिला. इसके बाद से कलेक्टर ने उसके मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. आपको बता दें कि प्रशासनिक टीम शुक्रवार को बालोद शहर का जायजा लेने पहुंची थी. जहां दूध गंगा में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गंदगी या देखी इसके बाद यह निर्णय लिया गया. प्रोसेसिंग यूनिट सील, सैंपल भी लिया गया कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चीजें अस्त व्यस्त थी,…
कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां मानसिक तनाव और बीमारी ने एक हंसते-खेलते परिवार को पलभर में उजाड़ दिया। ग्राम कोकोड़ी के गोकाड़भांटा जंगल के पास एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार मृतकों की पहचान धनेश्वर नेताम (35 वर्ष) और उनकी पत्नी सुबत्ती नेताम (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो करंजी कोकोड़ी के धरशली पारा के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, दोनों 9 अप्रैल को…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज राजधानी रायपुर में कार्रवाई करते हुए RTO के बाबू को 14 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद RTO कार्यालय में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन ने फाइनेंस वाहन का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। इसके बाद जैसे ही आरोपी ने 14 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने…
महिला से रेप और हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में मिली थी प्लास्टिक की बोतल
अंबिकापुर:- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में महिला के साथ रेप और हत्या के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने 8 दिन बाद चिरमिरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर 35000 रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी को लेने के लिए सरगुजा पुलिस रवाना हो गई है। महामाया द्वार के समीप फुटपाथ पर आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला की जघन्य हत्या की थी। इस घटना को लेकर शहर में भारी आक्रोश था। प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली थी, 12 पसलियां भी टूटी बता दें कि, 2-3 अप्रैल की रात आरोपी महिला से दुष्कर्म के बाद…
चिक्कमगलुरु (कर्नाटक):- चिक्कमगलुरु जिले के मशहूर पर्यटन स्थल मणिक्यधारा झरने के पास से लापता हुई केरल की किशोरी का शव शुक्रवार को बरामद कर लिया गया है. किशोरी मंगलवार 7 अप्रैल से लापता थी. पुलिस, वन विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमों ने लगातार चार दिनों तक चले बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार किशोरी के शव को ढूंढ निकाला. गहरी खाई में मिला शव मृतक किशोरी की पहचान 15 वर्षीय श्रीनंदा के रूप में हुई है. केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली थी. चिक्कमगलुरु ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान जब एक टीम…
उत्तरप्रदेश :- इलाहाबाद से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंप दिया है। आपको बता दें कि उनके आवास पर कथित तौर पर कैश मिलने को लेकर हुए विवाद के चलते उनका दिल्ली हाई कोर्ट से वापस इलाहाबाद ट्रांसफर कर दिया गया था। गौरतलब है कि उन्होंने 5 अप्रैल 2025 को शपथ ली थी और फिलहाल उनके खिलाफ आरोपों के संबंध में जाँच चल रही। दरअसल, पिछले मार्च 2025 को होली के दिन साढ़े 11 बजे जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास 30 तुगलक रोड पर आग लगी…
बालोद :- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में न्यायपालिका को सीधे चुनौती देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुंडरदेही में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रशांत कुमार देवांगन को एक धमकी भरा पत्र मिला है। जिसमें उनसे 2 से 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। पत्र में मजिस्ट्रेट और उनके परिवार को जान से मारने की चेतावनी दी गई है। घटना के बाद न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 27 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:25 बजे न्यायालयीन कार्य के दौरान एक पोस्टमैन मजिस्ट्रेट के कार्यालय में बंद…
