Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
आगरा:- भारत में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, जिसके बाद से मजेदार वीडियोज और खबरें सामने आ रही है। लेकिन दूसरी ओर शादी के कुछ दिन बाद रिश्तों में दरार आने की खबरें भी सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आ रहा है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। दरअसल सुहागरात पर दुल्हन ने ऐसी डिमांड कर दी कि दूल्हे के तो होश ही उड़ गए। वहीं, पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। आखिरकार दूल्हा और उनके परिजनों को जान बचाने के लिए डायल 112 को…
5 महीने तक बेटी की लाश के साथ रहा पिता, बदबू छिपाने के लिए करता था परफ्यूम का इस्तेमाल, ऐसे खुला राज
मेरठ:- सदर बाजार थाना क्षेत्र के तेली मोहल्ले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पिता अपनी 5 महीने पहले मृत बेटी की लाश को घर में ही रखे हुए था। बदबू छिपाने के लिए वह लगातार परफ्यूम छिड़कता था। रिश्तेदारों के बार-बार पूछने पर वह बेटी को देहरादून बताता रहा। आखिरकार पड़ोसियों को शक होने पर सारा राज खुल गया। 5 महीने से घर में सड़ रही थी लाश मृतक प्रियंका बिस्वास कंप्यूटर टीचर थी। पुलिस के अनुसार, प्रियंका की मौत करीब 5 महीने पहले हो गई थी, लेकिन पिता ने शव को घर में ही रख…
रायगढ़/सरगुजा/अंबिकापुर/एमसीबी:- जॉब की तलाश करने वालों के लिए बेहतरीन मौका सामने आया है. 3 जिलों में अलग-अलग पदों और अगल-अलग विभागों में भर्तियां होने वाली हैं. आवेदक अपनी योग्यता के अनुसार पदों का चयन कर आवेदन कर सकते हैं. आवेदक के लिए शासन की ओर से योग्यता निर्धारित की गई है. योग्य उम्मीदवारों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा. वहीं, एमसबी में स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराने का सुनहरा मौका है. अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती रायगढ़ में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अलग-अलग ट्रेडों में छात्रों को ट्रेंड करने के लिए अतिथि प्रवक्ताओं की भर्ती…
नई दिल्ली:- हैदराबाद में एक 24 साल की महिला ने आत्महत्या कर ली। पिछले महीने जब उसने एक व्यक्ति से शादी करने से इनकार कर दिया था तो उस व्यक्ति ने उसे HIV-पॉजिटिव खून का इंजेक्शन लगा दिया था। इसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। यह घटना 11 मार्च की है, जब आरोपी मनोहर ने महिला के घर पर जबरदस्ती उसे HIV-संक्रमित खून इंजेक्शन लगा दिया। यह घटना महिला की ओर से शादी के लिए मना किए जाने के कुछ ही समय बाद हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता आपस में रिश्तेदार हैं और पीड़िता के माता-पिता ने…
बिलासपुर:- तखतपुर इलाके में एक बेगुनाह महिला को ‘टोनही’ का ठप्पा लगाकर न केवल समाज में बदनाम किया गया, बल्कि उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की गई। तखतपुर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है और प्रताड़ना देने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढनढन का है, जहाँ मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 अप्रैल को जब वह अपने पड़ोस में रहने वाले देवेंद्र बघेल के गिरने की आवाज़ सुनकर मदद के लिए बाहर निकली, तो आरोपी…
दुर्ग:- जिले में 5 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची घर से कुछ दूरी पर कुएं के पास बोरे में बंद मिली। ग्रामीणों ने जब बोरी को हिलते देखा। इसके बाद जब बोरी खोलकर देखा गया, तो अंदर मासूम बच्ची चिंताजनक हालत में मिली, जिसके मुंह को आरोपियों ने तकिया के कवर से बांध रखा था। इस घटना की जानकारी के बाद जहां स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। वहीं पुलिस ने इस घटना की जांच कर एक संदेही को हिरासत में लिया है। जानकारी…
नई दिल्ली :- देश में सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े शहरों के बाद अब कस्बों और छोटे इलाकों में भी देह व्यापार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। पुलिस लगातार इस धंधे पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके बावजूद यह नेटवर्क नए-नए तरीकों से दोबारा सक्रिय हो जाता है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुलिस ने एक स्थानीय ढाबे से संचालित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया और तीन महिलाओं को मुक्त कराया।…
जांजगीर-चांपा:- कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा ग्राम नवापारा में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की गई। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान स्थल पर अवैध रेत भंडारण पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। साथ ही नदी किनारे डंप लगभग 200 ट्रैक्टर रेत को वापस नदी में डलवाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त 02 हाईवा वाहनों को जब्त कर पुलिस…
फिजिकल एक्टिविटी की कमी, खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों की वजह से पिछले कुछ सालों में गैस्ट्रोपेरेसिस के मामले बढ़ रहे हैं. खासकर बड़े शहरों में गैस्ट्रोपेरेसिस के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं. यह एक ऐसी कंडिशन है जो पेट की नसों और मांसपेशियों पर असर डालती है. गैस्ट्रोपेरेसिस बीमारी के कारणों, लक्षणों और इलाज को समझने के लिए मुंबई के ग्लेनीगल्स हॉस्पिटल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मेघराज इंगले से बात की. जानिए डॉ. मेघराज इंगले ने क्या कहा? सीनियर कंसल्टेंट डॉ. मेघराज इंगले का कहना है कि जीवन की क्वालिटी को बेहतर बनाने के…
जशपुर:- जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में रविवार को एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। पाकरगांव स्थित बेहरा टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कचरा जलाने से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोदाम के पीछे कचरा जलाया जा रहा था। इसी दौरान एक चिंगारी उड़कर गोदाम तक पहुंच गई, जहां बड़ी मात्रा में ज्वलनशील टेंट, कपड़े और सजावट का सामान रखा हुआ था।…
