Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    May 8, 2026

    बड़ी खबर…सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम

    May 8, 2026

    CG: टिकट होने के बाद भी इन लोगों नहीं मिलेगी स्टेडियम में एंट्री, IPL मैच से पहले एडवाइजरी जारी, मैदान पहुंचने से पहले जान लें नए नियम

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: दूध गंगा की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सील, सबसे प्रतिष्ठित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में गंदगी का अंबार
    Balod

    CG: दूध गंगा की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सील, सबसे प्रतिष्ठित मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में गंदगी का अंबार

    DabangBy DabangApril 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बालोद:- प्रशासन का उपक्रम और बालोद जिले का प्रतिष्ठित दूध गंगा पर कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण किया. इस दौरान इस मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट में लापरवाही और गंदगी का अंबार मिला. इसके बाद से कलेक्टर ने उसके मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. आपको बता दें कि प्रशासनिक टीम शुक्रवार को बालोद शहर का जायजा लेने पहुंची थी. जहां दूध गंगा में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गंदगी या देखी इसके बाद यह निर्णय लिया गया.

    प्रोसेसिंग यूनिट सील, सैंपल भी लिया गया

    कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चीजें अस्त व्यस्त थी, मक्खियां भी घूम रही थी इसके लिए जुर्माने के साथ जांच के निर्देश दिए हैं. तब तक के लिए प्रोसेसिंग यूनिट को बंद करने निर्देशित किया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि दूध के सैंपल लेकर लैब टेस्ट भेजने के भी निर्देश दिए हैं.

    सुरक्षा-स्वच्छता मानकों को किया नजरअंदाज

    आपको बता दें यह यूनिट प्रशासन का एक उपक्रम है. निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों में कमियां पाई गईं. मिठाई निर्माण इकाई और तैयार सामग्रियों में शुद्धता और साफ-सफाई की कमी मिली. फ्लोर बेस के गड्ढों में जमे पानी से दुर्गंध आ रही थी. वहीं निर्माण कार्य में लगे हलवाइयों द्वारा कैप और ग्लब्स जैसे आवश्यक सुरक्षा संसाधनों का उपयोग भी नहीं किया जा रहा था.

    नालियों में कीड़े, सफाई का अभाव

    दूध गंगा फैक्ट्री की बदहाल स्थिति देखकर कलेक्टर नाराज हो गईं. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नाली का गंदा पानी सीधे परिसर में फैल रहा था. जहां मिठाइयां तैयार कर रखी गई थीं, वहां भी साफ-सफाई का अभाव था. दुकान के सामने नालियों में कीड़े बजबजाते नजर आए, जिसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर ने तत्काल फैक्ट्री सील करने के निर्देश दिए.

    15 दिन का समय
    हालांकि किसानों से दूध का क्रय एवं विक्रय

    निरंतर जारी रहेगा ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न हो. चिलिंग और स्टोरेज यूनिट को खुला रखा गया है ताकि आम उपभोक्ताओं को दूध की आपूर्ति में कोई असुविधा न हो. संस्था को उपरोक्त कमियों को सुधारने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है. इन कमियों की पूर्ति और प्रशासन द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद, यदि सभी मानक सही पाए जाते हैं, तभी इकाई को फिर से संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाएगी.

    Post Views: 105
    Balod news breaking news Cg news Chhapa Chhapemari Chhattisgadh chhattisgarh Dhudh ganga Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Manufacturing unit Milk procecing plant Raid Raipur Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    May 8, 2026

    बड़ी खबर…सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम

    May 8, 2026

    CG: टिकट होने के बाद भी इन लोगों नहीं मिलेगी स्टेडियम में एंट्री, IPL मैच से पहले एडवाइजरी जारी, मैदान पहुंचने से पहले जान लें नए नियम

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Mahasamund

    CG: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में करीब डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, एंबुलेंस में हो रही थी तस्करी

    By DabangMay 8, 20260

    महासमुंद:- जिले में लगातार गांजा तस्करी पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. 2 दिनों में…

    बड़ी खबर…सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए सीएम

    May 8, 2026

    CG: टिकट होने के बाद भी इन लोगों नहीं मिलेगी स्टेडियम में एंट्री, IPL मैच से पहले एडवाइजरी जारी, मैदान पहुंचने से पहले जान लें नए नियम

    May 8, 2026

    CG: खंबे से टूटकर लटक रहा था हाईटेंशन तार, करंट की आग में जिंदा जला बाइक सवार

    May 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.