दुर्ग:- दुर्ग में ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. इस बार परिवार के जान पहचान वाली महिला ने ठगी को अंजाम दिया है. यह वारदात नेवई थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
जानिए महिला ने कैसे की ठगी
रिसाली सेक्टर क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति की देखरेख के लिए आरोपिया स्मिता बरगटे (44 वर्ष) को रखा गया था. आरोपिया ने बुजुर्गों के भरोसे का फायदा उठाकर उनके संयुक्त बैंक खाते और वित्तीय जानकारियों का दुरुपयोग किया. उसने बिना किसी अनुमति के खाते से 40,085 रुपये ट्रांसफर कर लिए. पीड़ित परिवार को जब अन्य संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और राशि निकासी की भनक लगी, तो उन्होंने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई,पीड़ित परिवार की शिकायत पर नेवई पुलिस ने तकनीकी और तथ्यात्मक जांच शुरू की.

