Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: बिग ब्रेकिंग…5 दिन में दूसरी मौत, सेंट्रल जेल पर उठे बड़े सवाल

    June 5, 2026

    ​”कुंडली के इन 4 भावों में है शुक्र? तो समझो राजा जैसा जीवन तय है!”

    June 5, 2026

    दफ्तर में चड्ढा-बनियान पहन शराब पीते मिले CMO, CM साय के निर्देश पर किया गया सस्पेंड

    June 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: बुधवारी बाजार में भीषण आग से दहला जिला, देर रात कई दुकानों में मची तबाही
    Bilaspur

    CG: बुधवारी बाजार में भीषण आग से दहला जिला, देर रात कई दुकानों में मची तबाही

    DabangBy DabangJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर:- बिलासपुर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब रेलवे स्टेशन गेट नंबर-1 के समीप स्थित एक साइकिल दुकान में अचानक आग भड़क उठी. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की कई दुकानों तक फैल गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

    बुधवारी बाजार क्षेत्र में आग से हड़कंप

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें आसमान को छूने लगीं और घना धुआं पूरे बाजार क्षेत्र में फैल गया. आग की भयावहता को देखकर आसपास के व्यापारी, स्थानीय निवासी और राहगीर मौके पर जमा हो गए. कई दुकानदार अपनी दुकानों को बचाने के प्रयास में रातभर चिंतित नजर आए.

    देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे फायर ब्रिगेडकर्मी

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं. आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को लगाया गया. आग को आसपास की अन्य दुकानों और रिहायशी हिस्सों तक पहुंचने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किए गए. सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन गेट नंबर-1 के आसपास यातायात रोक दिया गया और पूरे क्षेत्र को पुलिस सुरक्षा घेरे में ले लिया गया.

    साइकिल दुकान से लगी आग दूसरे दुकानों में फैली

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत एक साइकिल दुकान से हुई, जिसके बाद उसने पास की इलेक्ट्रॉनिक और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी अपनी चपेट में ले लिया. दुकानों में रखा बड़ी मात्रा में सामान जलने की आशंका है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है.फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.

    Post Views: 165
    Bada hadsa Bilaspur Bilaspur news breaking news Budhwari bajar Cg news chhattisgarh Dardnak hadsa Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: बिग ब्रेकिंग…5 दिन में दूसरी मौत, सेंट्रल जेल पर उठे बड़े सवाल

    June 5, 2026

    ​”कुंडली के इन 4 भावों में है शुक्र? तो समझो राजा जैसा जीवन तय है!”

    June 5, 2026

    दफ्तर में चड्ढा-बनियान पहन शराब पीते मिले CMO, CM साय के निर्देश पर किया गया सस्पेंड

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Bilaspur

    CG: बिग ब्रेकिंग…5 दिन में दूसरी मौत, सेंट्रल जेल पर उठे बड़े सवाल

    By DabangJune 5, 20260

    बस्तर:- बस्तर की जगदलपुर केंद्रीय जेल एक बार फिर चर्चा में है। महज 5 दिनों…

    ​”कुंडली के इन 4 भावों में है शुक्र? तो समझो राजा जैसा जीवन तय है!”

    June 5, 2026

    दफ्तर में चड्ढा-बनियान पहन शराब पीते मिले CMO, CM साय के निर्देश पर किया गया सस्पेंड

    June 5, 2026

    CG: बुधवारी बाजार में भीषण आग से दहला जिला, देर रात कई दुकानों में मची तबाही

    June 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.