Author: Dabang

इंदौर:- बाल विवाह रोकने के लिए सरकार और प्रशासन हर संभव कोशिश कर रही है, बावजूद इसके नाबालिकों की शादी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी माता-पिता खुद अपने बच्चों की जिंदगी नर्क बनाने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है, जहां दादा ने पोते का रिश्ता तय करने के लिए महज 13 साल की पोती की कुर्बानी दे दी। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला? 13 साल की नाबालिग की 42…

Read More

बिलासपुर:- बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला। मामला इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट और चाकू से हमले तक पहुंच गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। शादीशुदा युवक दूसरी महिला के साथ रह रहा था विवाद के दौरान चाकू से हमलाबताया जा रहा है कि किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान युवती ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना…

Read More

रायपुर :- राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके से बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सराफा कारोबारी प्रवाल सोनी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला लंबे समय से चले आ रहे मानसिक तनाव और पारिवारिक सदमे से जुड़ा माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रवाल सोनी की पुरानी बस्ती क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप है। करीब एक साल पहले उनके परिवार में लगातार दो बड़ी घटनाएं हुई थीं। पहले उनके छोटे बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…

Read More

जशपुर:- जशपुर से झारखंड जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. लोदाम मस्जिद के सामने सब्जी लोड एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए घर में जा घुसा. हादसे में चंद्र कुमार राम नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया. बाजार में ट्रक चालक का उत्पात जानकारी के अनुसार ट्रक जशपुर की ओर से झारखंड जा रहा था. इसी दौरान लोदाम मस्जिद के पास चालक…

Read More

सदियों से, खट्टे फलों (जैसे संतरे, नींबू, मीठे नींबू और भारतीय आंवले) को उनके औषधीय गुणों के कारण, बीमारियों की रोकथाम और इलाज के लिए बेहतरीन प्राकृतिक संसाधनों के रूप में माना जाता रहा है. इन्हें अपने डाइट में शामिल करने से न केवल विभिन्न बीमारियों का खतरा कम होता है, बल्कि एनर्जी लेवल भी बढ़ता है और मूड भी बेहतर होता है. खट्टे फलों में मौजूद विटामिन C रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे सर्दी और खांसी से राहत मिलती है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल त्वचा की रंगत निखारता है, पाचन क्रिया को कंट्रोल करता है और…

Read More

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र (Venus) को सुख, समृद्धि, सौंदर्य, प्रेम और ऐश्वर्य का संवाहक माना गया है। यदि कुंडली में शुक्र देव प्रसन्न हों, तो व्यक्ति का जीवन राजाओं जैसा होता है। वहीं, यदि शुक्र कमजोर हो, तो अथक प्रयास के बाद भी धन और सुख-सुविधाओं की कमी बनी रहती है।हाल ही में ज्योतिषीय गलियारों में शुक्र के प्रभाव को लेकर कुछ बेहद सटीक और मर्मस्पर्शी पंक्तियां प्रसिद्ध हो रही हैं: “शुक्र जब अपने घर में विराजे, धन की धारा बहा जाते हैं,सूनी झोली भी किस्मत से, सोने-चांदी से भर जाते हैं।रोज़ मूली गाय या सांड को प्रेम से जो…

Read More

मेष- 22 मई, 2026 शुक्रवार को कर्क राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. किसी नए काम की शुरुआत के लिए सुबह का समय अनुकूल रहेगा. आज सरकारी लाभ होने की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होगा. दोपहर बाद मन खोया-खोया रहेगा. इससे किसी में आपका मन नहीं लगेगा. इस समय आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं. हो सके तो कुछ देर के लिए आराम करें. परिजनों के साथ शांति से शाम गुजार सकेंगे. वृषभ- 22 मई, 2026 शुक्रवार को कर्क राशि का…

Read More

रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरिया में सुशासन तिहार के दौरान अलग फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सीएम ने सहकारी बैंक के लेखापाल को सस्पेंड करने के निर्देश दिए । कोरिया में सहकारी बैंक में पदस्थ लेखापाल कल्लू प्रसाद मिश्रा द्वारा खाद के गबन प्रकरण में कारवाई करने में लापरवाही सामने आने पर तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। सीएम साय के बैक टू बैक एक्शन से लग रहा है कि उनकी छवि भले ही सौम्य है लेकिन लापरवाही पर ज़ीरो टॉलरेंस है। इसके पहले सीएम ने आज कोरिया जिले में सुशासन त्यौहार के दौरान…

Read More

रायपुर :- बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या पंडित के खिलाफ रायपुर में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को रायपुर पुलिस ने गायिका के निवास पर छापेमारी कर कथित चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक ऐश्वर्या पंडित फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामला ऐश्वर्या पंडित और उनके पति तपन देव के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। इसी बीच पति तपन देव ने आरोप लगाया…

Read More

धमतरी:- छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सड़क सुरक्षा की स्थिति भी बेहद लचर है. धमतरी में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 साल के युवक की जान चली गई. इस हादसे से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस फुटेज में हादसे को देख हर किसी का मन सिहर जा रहा है. बताया जा रहा है कि सड़क पर एक व्यक्ति को बचाने के दौरान बाइक सवार युवक ने ब्रेक लगाया. जिसके बाद संतुलन खोने की वजह से वह गिर गया. तभी पीछे से आ रहे पिकअप ने उसे…

Read More