Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: पत्नी और बेटे की मौत के सदमे से नहीं उबर पाए सराफा कारोबारी, फांसी लगाकर दी जान

    May 22, 2026

    NH 43 पर भीषण हादसा, सब्जी लोड ट्रक ने मचाई तबाही, युवक की दर्दनाक मौत के बाद फूटा जनाक्रोश

    May 22, 2026

    कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है ये विटामिन, जानें क्या कहती है रिसर्च

    May 22, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: पत्नी और बेटे की मौत के सदमे से नहीं उबर पाए सराफा कारोबारी, फांसी लगाकर दी जान
    Raipur

    CG: पत्नी और बेटे की मौत के सदमे से नहीं उबर पाए सराफा कारोबारी, फांसी लगाकर दी जान

    DabangBy DabangMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके से बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सराफा कारोबारी प्रवाल सोनी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला लंबे समय से चले आ रहे मानसिक तनाव और पारिवारिक सदमे से जुड़ा माना जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक प्रवाल सोनी की पुरानी बस्ती क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप है। करीब एक साल पहले उनके परिवार में लगातार दो बड़ी घटनाएं हुई थीं। पहले उनके छोटे बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस समय शुरुआती तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई थी, हालांकि मामले को लेकर कई सवाल भी उठे थे। बेटे की मौत के कुछ दिन बाद ही उनकी पत्नी सोना सोनी का शव घर के ऊपरी हिस्से में बने स्टोर रूम में फंदे पर लटका मिला था।

    पत्नी की मौत के समय मायके पक्ष ने प्रवाल सोनी पर शराब पीकर मारपीट करने और कुछ संदिग्ध लोगों के संपर्क में रहने जैसे आरोप लगाए थे। यहां तक कि तंत्र-मंत्र से जुड़ी आशंकाएं भी सामने आई थीं। हालांकि पुलिस जांच आत्महत्या की दिशा में आगे बढ़ी थी। उस दौरान पुलिस को एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें लिखा था, “मैं छोटू के पास जा रही हूं…”।

    अब एक साल बाद प्रवाल सोनी की आत्महत्या ने पूरे मामले को फिर चर्चा में ला दिया है। पुलिस के मुताबिक पत्नी और बेटे की मौत के बाद वह गहरे मानसिक तनाव और अकेलेपन में थे। घटनास्थल से इस बार भी एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Post Views: 160
    Apradh Atmhatya breaking news Bussines man CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Karobari Latest Khabar Latest news Police Raipur Raipur news Sarrafa karobari Sucide Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    NH 43 पर भीषण हादसा, सब्जी लोड ट्रक ने मचाई तबाही, युवक की दर्दनाक मौत के बाद फूटा जनाक्रोश

    May 22, 2026

    कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है ये विटामिन, जानें क्या कहती है रिसर्च

    May 22, 2026

    शुक्रवार विशेषराहु-शनि भी टेक देंगे घुटने, जब जागेगा कुंडली का ‘शुक्र’: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    CG: पत्नी और बेटे की मौत के सदमे से नहीं उबर पाए सराफा कारोबारी, फांसी लगाकर दी जान

    By DabangMay 22, 20260

    रायपुर :- राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके से बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने…

    NH 43 पर भीषण हादसा, सब्जी लोड ट्रक ने मचाई तबाही, युवक की दर्दनाक मौत के बाद फूटा जनाक्रोश

    May 22, 2026

    कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है ये विटामिन, जानें क्या कहती है रिसर्च

    May 22, 2026

    शुक्रवार विशेषराहु-शनि भी टेक देंगे घुटने, जब जागेगा कुंडली का ‘शुक्र’: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 22, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.