Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: पत्नी और बेटे की मौत के सदमे से नहीं उबर पाए सराफा कारोबारी, फांसी लगाकर दी जान

    May 22, 2026

    NH 43 पर भीषण हादसा, सब्जी लोड ट्रक ने मचाई तबाही, युवक की दर्दनाक मौत के बाद फूटा जनाक्रोश

    May 22, 2026

    कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है ये विटामिन, जानें क्या कहती है रिसर्च

    May 22, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » NH 43 पर भीषण हादसा, सब्जी लोड ट्रक ने मचाई तबाही, युवक की दर्दनाक मौत के बाद फूटा जनाक्रोश
    Jashpur

    NH 43 पर भीषण हादसा, सब्जी लोड ट्रक ने मचाई तबाही, युवक की दर्दनाक मौत के बाद फूटा जनाक्रोश

    DabangBy DabangMay 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जशपुर:- जशपुर से झारखंड जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. लोदाम मस्जिद के सामने सब्जी लोड एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए घर में जा घुसा. हादसे में चंद्र कुमार राम नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी भयावह थी कि युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया.

    बाजार में ट्रक चालक का उत्पात

    जानकारी के अनुसार ट्रक जशपुर की ओर से झारखंड जा रहा था. इसी दौरान लोदाम मस्जिद के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. सबसे पहले ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली खंभे से टकराया, फिर सड़क पर मौजूद युवक चंद्र कुमार राम को अपनी चपेट में ले लिया. युवक की मौके पर ही मौत हो गई.इसके बाद भी ट्रक अनियंत्रित होकर दो मोटरसाइकिलों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित पूर्व सरपंच के घर में जा घुसा. हादसे में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

    एंबुलेंस नहीं मिलने पर भड़के लोग, NH 43 पर किया चक्का जाम

    घटना के बाद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. लोगों का आरोप था कि हादसे के बाद समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. आक्रोशित भीड़ ने NH 43 पर चक्का जाम कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की. हाईवे जाम होने से सड़क के दोनों ओर बसों, ट्रकों और अन्य वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई. प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे.

    Post Views: 85
    Accident Bada hadsa Big accident Big Road Accident breaking news CG Cg news Chhattisgadh chhattisgarh Dardnak hadsa Hadsa Hindi Khabar Hindi News Jashpur Latest Khabar Latest news NH 43 Raipur Raipur news Road accident Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: पत्नी और बेटे की मौत के सदमे से नहीं उबर पाए सराफा कारोबारी, फांसी लगाकर दी जान

    May 22, 2026

    कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है ये विटामिन, जानें क्या कहती है रिसर्च

    May 22, 2026

    शुक्रवार विशेषराहु-शनि भी टेक देंगे घुटने, जब जागेगा कुंडली का ‘शुक्र’: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    CG: पत्नी और बेटे की मौत के सदमे से नहीं उबर पाए सराफा कारोबारी, फांसी लगाकर दी जान

    By DabangMay 22, 20260

    रायपुर :- राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके से बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने…

    NH 43 पर भीषण हादसा, सब्जी लोड ट्रक ने मचाई तबाही, युवक की दर्दनाक मौत के बाद फूटा जनाक्रोश

    May 22, 2026

    कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है ये विटामिन, जानें क्या कहती है रिसर्च

    May 22, 2026

    शुक्रवार विशेषराहु-शनि भी टेक देंगे घुटने, जब जागेगा कुंडली का ‘शुक्र’: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 22, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.