Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
कवर्धा:- शहर के लोहारा नाका स्थित झंडा चौक इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कच्चे मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई पिता-पुत्र के बीच विवाद के बाद भड़की आग जानकारी के अनुसार यह मकान हेमंत मसीह का बताया जा रहा है, स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर के समय हेमंत मसीह और उनके बेटे साजन मसीह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, विवाद के कुछ देर बाद घर…
महासमुंद:- छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में खनिज विभाग अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. विभाग का मैदानी अमला सक्रियता के साथ निगरानी एवं जांच अभियान संचालित कर रहा है. इसी कड़ी में महासमुंद में खनिज विभाग को बड़ी सफलता मिली है. सुबह सुबह केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता की टीम का छापा केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता एवं जिला स्तरीय खनिज विभाग की संयुक्त टीम सुबह सुबह महासमुंद जिले में औचक निरीक्षण करने पहुंची. निरीक्षण के दौरान महासमुंद जिले की पिथौरा तहसील अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह स्थित जोंक नदी में रेत का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा…
नई दिल्ली :- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को ड्रग्स रूल्स, 1945 के तहत ‘प्रेगाबलीन’ दवा को शेड्यूल H1 में शामिल करने के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है. यह फैसला कई राज्यों से युवाओं में प्रेगाबलीन टैबलेट के गलत इस्तेमाल और लत की रिपोर्ट के बाद लिया गया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि नियमों का पालन न करने पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 और उससे जुड़े नियमों के तहत सजा दी जाएगी. प्रेगाबलीन टैबलेट मुख्य रूप से एक एंटीकॉन्वेलसेंट और न्यूरोपैथिक दर्द निवारक है जो ओवरएक्टिव नसों को शांत करके काम करता है.…
आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल, खान-पान और प्रदूषण की वजह से कई हेल्थ प्रॉब्लम अनजाने में हमें घेर रही हैं. इनमें सबसे बड़ी प्रॉब्लम यूरिक एसिड है. अगर शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा तय लिमिट से ज्यादा हो जाए, तो इसे जल्द से जल्द कम करना जरूरी है. नहीं तो, यह जोड़ों और किडनी की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. यह समस्या, जो शुरुआत में जोड़ों के दर्द के रूप में शुरू होती है, अगर समय पर पता न चले तो आर्थराइटिस और किडनी की समस्याओं का कारण बन सकती है. इस संदर्भ में, आइए यूरिक एसिड के हानिकारक…
जब ब्रह्मांड के सबसे बड़े मायावी, भ्रम और महात्वाकांक्षा के कारक ग्रह यानी ‘राहु’ से देवताओं के गुरु बृहस्पति की दिव्य अमृत दृष्टि हटती है, तो अंतरिक्ष में एक अभूतपूर्व ऊर्जा का संचार होता है। ज्योतिष की भाषा में इसे भले ही एक सामान्य गोचरीय परिवर्तन कहा जाए, लेकिन जीवन के धरातल पर इसे ‘राहु का निर्बाध साम्राज्य’ या ‘राहु का तांडव’ कहा जाता है। आइए इस महागोचर के हर एक पहलू को गहराई से, तार्किक और बेहद आकर्षक तरीके से समझते हैं कि आखिर 2 जून के बाद ब्रह्मांड के पर्दे के पीछे क्या खेल होने वाला है। 🚀…
शनि देव कब तक लेंगे आपकी परीक्षा? इन भावों का शनि कराता है पहले ‘तपस्या’ फिर ‘राजयोग’: आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय “शनि जिन भावों में बैठे, वहाँ तपस्या बनती है कहानी,मेहनत की आग में जलती है उनकी पूरी जवानी।काले रंग में छुपा होता है उनके भाग्य का उजियारा,नीलम, लोहा, रथ सभी बनते हैं सफलता का सितारा।धीरे-धीरे लिखते हैं वो अपनी किस्मत का अफसाना,अड़तालीस के बाद चमकता है उनका असली जमाना।” वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना गया है। शनि का स्वभाव अत्यंत धीमा, अनुशासित और तपाने वाला है। शनि कुंडली के जिस भी…
मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 23 मई, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. परिजनों के साथ वाद-विवाद होने से मन चिंता से भरा रहेगा. छाती में दर्द या अन्य कोई शारीरिक परेशानी होने से शरीर शिथिल रहेगा. निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें। व्यापार में आज संभलकर चलें. किसी तरह की यात्रा का कार्यक्रम हो, तो आज टालना उचित रहेगा. किसी भी विवादित चर्चा से आज दूर रहें. दोपहर के बाद स्थिति में परिवर्तन होगा. अनावश्यक खर्च से मन दु:खी हो सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता होगी. वृषभ-…
बिहार:- मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला को अपने देवर के प्रेम विवाह की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। साहेबगंज थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव में बीती आधी रात को एक सिरफिरे पिता ने घर में घुसकर 35 वर्षीय मीना देवी को गोलियों से भून डाला। इस खूनी खेल में मृतका की सास किस्मत के भरोसे बाल-बाल बच गईं, क्योंकि आखिरी वक्त पर उन्होंने अपना बिस्तर बदल लिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रंजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम प्रसंग और फरारी बनी कत्ल…
बिलासपुर:- बेलगहना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता और भाई ने मिलकर अपने ही घर के चिराग को बुझा दिया और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। ग्राम रतखंडी में 23 वर्षीय गौरीशंकर पटेल की संदिग्ध मौत के बाद, उसके पिता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए जहर सेवन की झूठी कहानी रची। लेकिन बेलगहना पुलिस और फॉरेंसिक टीम की मुस्तैदी ने इस अंधी हत्या की गुत्थी को महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने आरोपी पिता, भाई और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार सलाखों के पीछे भेज दिया है।…
कांकेर:- जिले के गोंडाहूर थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक मोटरसाइकिल मैकेनिक ने अपने ही घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पीवी 01 निवासी धनंजय देवनाथ बीती रात रोजाना की तरह गैरेज में काम खत्म कर घर लौटा था। परिवार के साथ खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। परिजनों के मुताबिक उसके व्यवहार में किसी तरह का बदलाव नजर नहीं आया और उसने किसी परेशानी का जिक्र भी नहीं किया। सुबह जब परिवार के सदस्य…
