Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए।

    July 2, 2026

    CG: फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

    July 2, 2026

    CG: सिंचाई विभाग का बाबू दुर्ग में रिश्वत लेते गिरफ्तार, जीपीएफ का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस

    July 2, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, July 3
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » यह सांप है करैत का बाप, सुई से भी पतले दांत, डसने पर नहीं लगती भनक, जहर ऐसा मिनटों में मौत पक्की
    लाइफ स्टाइल

    यह सांप है करैत का बाप, सुई से भी पतले दांत, डसने पर नहीं लगती भनक, जहर ऐसा मिनटों में मौत पक्की

    DabangBy DabangDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्ड लाइफ सोसाइटी के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक बताते हैं कि ये सांप वॉल्स करैत प्रजाति का था, जिसे एक असाधारण सांप के रूप में जाना जाता है. सितंबर 2024 से पहले पश्चिम चम्पारण सहित बिहार के ज्यादातर क्षेत्रों में करैत की सिर्फ दो ही प्रजातियां देखी जाती थी, जिनमें कॉमन करैत और बैंडेड करैत शामिल थे. लेकिन अब यहां करैत की कुल 3 प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की जा चुकी है.

    30 वर्षों से वाइल्ड लाइफ पर कार्यरत

    अभिषेक बताते हैं कि वो पिछले 30 साल से वाइल्ड लाइफ पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वो मुख्य रूप से पश्चिम चम्पारण जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व और उत्तर प्रदेश के कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ सेंचुरी पर काम कर रहे हैं. उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल में सांपों की दर्जनों प्रजातियों का सामना किया है. इनमें भारत के चार सबसे जहरीले सांपों (बिग फोर) से लेकर किंग कोबरा जैसे दुनिया के सबसे लंबे जहरीले सांप तक शामिल हैं.

    करैत से तीन गुना ज्यादा जहरीला सांप

    बकौल अभिषेक, सांपों की विविधता के लिए बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले में बसा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बेहद प्रसिद्ध है, लेकिन इसके बावजूद भी यहां आज तक करैत की सिर्फ दो ही प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की गई है. 21 सितंबर 2024 को सूबे की राजधानी पटना में उन्होंने करैत की ही एक खास प्रजाति का रेस्क्यू किया, जिसे वॉल्स करैत के नाम से जाना जाता है. पहली बार सन 1907 में कर्नल फ्रैंक वॉल्स को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से इस सांप के तीन अवशेष मिले थे. यही कारण है कि इसे कर्नल वॉल्स के ही नाम से वॉल्स करैत कहा जाने लगा. आश्चर्य की बात यह है कि अन्य सांपों की तुलना में वॉल्स करैत बेहद असाधारण है.

    न्यूरोटॉक्सिक जहर से लैस

    वॉल्स करैत न्यूरोटॉक्सिक जहर से लैस होते हैं. इनकी एक बाइट से बेहद कम समय में इंसानों की जान जा सकती है. आमतौर पर ये हिमालय की तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाते हैं. इनकी औसत लंबाई साढ़े चार से पांच फीट तक होती है. ज्यादातर सांपों की तुलना में इनकी त्वचा बेहद चमकीली और धारियों से भरी होती है. हालांकि जमीन से सटा निचला भाग हल्का भूरा और पीले रंग का होता है. भयावह बात यह है कि ये सांप रात में सक्रिय रहते हैं, जो अंधेरा होते ही शिकार की तलाश में बाहर निकलते हैं.

    डंसने पर नहीं चलता पता

    वैसे तो ये सांप कॉमन करैत से कई गुना ज्यादा जहरीले होते हैं, लेकिन बेहद कम देखे जाने की वजह से इंसानों से इनका सामना ना के बराबर होता है. यही कारण है कि इनके द्वारा डंसे जाने के मामले भी बहुत कम होते हैं. सर्दियों में मार्च से लेकर गर्मियों में मई महीने तक ये बच्चों को जन्म देते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, ये एक बार में 22 अंडे तक देते हैं. चूंकि इनके दांत बेहद छोटे और सुई से भी ज्यादा पतले होते हैं, इसलिए इनके द्वारा डंसे जाने के बावजूद भी जरा भी भनक नहीं लगती और बिना दर्द के कुछ ही समय में तंत्रिका तंत्र खराब होने से इंसान की मौत हो जाती है.

    Post Views: 225
    breaking news Hindi Khabar Hindi News Jahrila saap Karait saap Latest Khabar Latest news Saap Snake Today big news Today breaking news Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए।

    July 2, 2026

    CG: फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

    July 2, 2026

    CG: सिंचाई विभाग का बाबू दुर्ग में रिश्वत लेते गिरफ्तार, जीपीएफ का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Raipur

    नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए।

    By DabangJuly 2, 20260

    रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ने…

    CG: फेरे से पहले दुल्हन परिजनों संग हुई गायब, जेवर और मोबाइल लेकर फरार होने का आरोप

    July 2, 2026

    CG: सिंचाई विभाग का बाबू दुर्ग में रिश्वत लेते गिरफ्तार, जीपीएफ का पैसा निकालने के लिए मांगी घूस

    July 2, 2026

    CG: इन 4 जिलों में खनिज विभाग का छापा, सीएम के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    July 2, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.