Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: निलंबित हो गए नाच देखने वाले SDM साहब, कमिश्नर ने जारी किया आदेश
    Gariyaband

    CG: निलंबित हो गए नाच देखने वाले SDM साहब, कमिश्नर ने जारी किया आदेश

    DabangBy DabangJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अश्लील डांस मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। ओडिशा की महिला डांसरों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अश्लील डांस किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर और पुलिस प्रशासन ने तुरंत कदम उठाया। कमिश्नर महादेव कावरे ने SDM तुलसी दास मरकाम को निलंबित कर दिया है। अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की जांच करेगी।

    जांच रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन: 14 जनवरी 2026 को अपर कलेक्टर गरियाबंद ने अश्लील डांस मामले में जांच रिपोर्ट सौंपी थी. इसमें कहा गया कि कार्यक्रम में अश्लील नृत्य हुआ, एसडीएम ने कर्तव्य पालन में लापरवाही बरती, अश्लील कार्यक्रम रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के खिलाफ पाया गया.

    रायपुर संभागीय आयुक्त का फैसला: पहले तो SDM तुलसीदास को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए गरियाबंद जिले में अटैच किया था. जांच रिपोर्ट और असंतोषजनक जवाब के आधार पर अब रायपुर संभागीय आयुक्त एम.डी. कावरे ने SDM तुलसीदास मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. उन्हें बलौदाबाजार-भाटापारा जिला मुख्यालय कार्यालय से अटैच किया गया है.

    क्या है पूरा मामला?: गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के ग्राम उरमाल में 5 से 9 जनवरी 2026 तक नृत्य-नाटक-संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम की अनुमति तत्कालीन एसडीएम मैनपुर तुलसीदास मरकाम ने दी थी. लेकिन, कार्यक्रम के दौरान अश्लील नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

    कार्यक्रम रोकने के बजाय खुद हो गए शामिल: एसडीएम तुलसीदास मरकाम को अश्लील डांस की जब जानकारी मिली तो वह पहुंचे. लेकिन, अश्लील डांस रुकवाने की बजाय डांस का आनंद लेने लगे. इसका वीडियो आने के बाद गरियाबंद के कलेक्टर ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था. साथ ही कुछ पुलिसकर्मियों और आयोजकों पर भी गिरफ्तारी समेत कई कार्रवाई की गई है.

    क्यों हुआ निलंबन

    अश्लील कार्यक्रम को अनुमति देना

    मौके पर मौजूद रहते हुए कार्रवाई न करना

    सरकारी अधिकारी के पद की गरिमा के अनुरूप आचरण न करना

    Post Views: 240
    Adesh jari Aslil Aslil video breaking news Cg news chhattisgarh Dancer Gariyaband Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Nilabmit Raipur SDM Suspended Today big news Today breaking news Today khabar Video viral दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.