Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
महासमुंद:- जिले के खल्लारी माता मंदिर स्थित रोपवे हादसे में गंभीर रूप से घायल महासमुंद के गोविंद स्वामी ने रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में मंगलवार की शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले इस भीषण हादसे में 28 वर्षीय शिक्षिका आयुषी धावरे की मौत हो चुकी थी। गौरतलब है कि 22 मार्च को खल्लारी स्थित प्रसिद्ध मंदिर परिसर में संचालित रोपवे का केबल टूटने से यह भीषण हादसा हुआ था। जिसमें रायपुर निवासी 28 वर्षीय आयुषी साठकर की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में 16 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल स्थानीय…
पसीना आना (चाहे कसरत की वजह से हो या गर्मी के संपर्क में आने से) एक नेचुरल फिजिकल प्रोसेस है, जो शरीर के तापमान को कंट्रोल करती है (थर्मोरेगुलेशन) और शरीर को ठंडा रखती है. पसीने की ग्रंथियों से निकलने वाली नमी त्वचा से भाप बनकर उड़ जाती है, जिससे शरीर की अधिक गर्मी निकल जाती है. यह प्रोसेस दिल की धड़कन और मेटाबॉलिक एक्टिविटी में बढ़ोतरी से शुरू हो सकती है, जैसे कि फिजिकल एक्टिविटी के दौरान. हालांकि पसीना आना आम तौर पर जीवन का एक नॉर्मल हिस्सा है, लेकिन बहुत ज्यादा पसीना आना चिंता और शर्मिंदगी का कारण…
मेष- आज अपनी बोली में मिठास बनाए रखें, इससे किसी से विवाद होने की आशंका दूर रहेगी. लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है. भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा. दोपहर के बाद आपकी चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा. इस दौरान आप ऑफिस के काम में कम रुचि लेंगे. किसी बात को लेकर इमोशनल रहेंगे. रिश्तों में सफलता के लिए अपनों को मनाना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों के आज का दिन अच्छा है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. वृषभ- आपका आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. दिन की शुरुआत में ताजगी और आनंद का अनुभव होगा. आपकी…
महासमुंद:- बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में 21 वर्षीय मूकबधिर युवती को उसके प्रेमी ने पत्थर से कुचलकर मार डाला। छह घंटे में हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका गर्भवती थी और युवक पर शादी का दबाव बना रही थी। खेत में लहूलुहान मिला था शव 24 मार्च की सुबह ग्राम इंद्रपुर निवासी रामदास अजगल्ले ने सूचना दी कि उसकी पुत्री पुष्पा अजगल्ले का शव घर से लगभग 150 मीटर दूर एक खेत में पड़ा हुआ है। मृतका के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से वार किए…
नई दिल्ली:- एम्स में इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया के लिए भर्ती हरीश राणा का मंगलवार को निधन हो गया. उन्हें 14 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था. उन्होंने 11वें दिन अंतिम सांस ली. 14 मार्च को भर्ती होने के बाद 16 मार्च से हरीश राणा की इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया शुरू हुई थी. प्रक्रिया के पहले चरण में उनको ट्यूब के जरिए दिया जाने वाला खाना पहले बंद किया गया था, इसके बाद दूसरे चरण में पानी बंद किया गया था. तब से डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रख रहे थे. 13 वर्षों से कोमा में रहे…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक गंभीर चूक सामने आई है, जिसने पुलिस और जेल प्रशासन दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या के प्रयास के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बंदी साहेब कुमार ताती इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हो गया। यह घटना न केवल प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है, बल्कि आम जनता के बीच भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इलाज के दौरान हुआ फरार प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी को इलाज के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) लाया गया था। बताया…
धमतरी :- धमतरी जिले में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. कलेक्टर के निर्देश पर आम उपभोक्ताओं को गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग लगातार जांच अभियान चला रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम ने धमतरी नगर निगम क्षेत्र के होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया. इस जांच अभियान का नेतृत्व सहायक खाद्य अधिकारी भेलेन्द्र कुमार ध्रुव, निलेश चन्द्राकर और खाद्य निरीक्षक वैभव कोरटिया ने किया.…
नरसिंहपुर:- एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच वैकल्पिक साधन के रूप में उपयोग हो रहे इलेक्ट्रिक इंडक्शन अब खुद जोखिम का कारण बनने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार दोपहर जिला मुख्यालय से सटे ग्राम खैरीनाका में सामने आया, जहां खाना बनाते समय इंडक्शन अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। किचन में धमाका और बिखरा कांच घटना के समय किचन में गृहिणी हेमा जाट अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थीं। वह बेटे के स्कूल से लौटने के बाद उसके लिए इंडक्शन पर खिचड़ी बना रही थीं। जैसे ही उन्होंने बर्तन उतारने की कोशिश की, इंडक्शन में…
बलौदाबाजार :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर का असम में चुनाव प्रचार के दौरान निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे पार्टी के निर्देश पर गुवाहाटी पहुंचे थे, जहां चुनावी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपेश ठाकुर को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी, लेकिन हालत गंभीर बनी रही और आखिरकार उन्होंने…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ के पेंड्रा और गरियाबंद जिलों में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन नहीं जमा करना है. आईए जानते हैं भर्ती से संबंधित जानकारी क्या-क्या हैं. पेंड्रा जिले में भर्ती कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना पेंड्रा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र अहिरानपारा अमारू में सहायिका के एक रिक्त पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं. आवेदन की तिथि- 22 मार्च से 6 अप्रैल 2026 आवेदन माध्यम: केवल ई-भर्ती पोर्टल https://aww.ebharti.इन आवेदन भेजने का माध्यम- सिर्फ ऑनलाइन आवेदन सब्मिट…
