Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: बंदरों की उछल-कूद से ट्रांसफार्मर में हुई शॉर्ट सर्किट, दर्जनभर दुकानें जलकर खाक
    Balodabajar - Bhatapara

    CG: बंदरों की उछल-कूद से ट्रांसफार्मर में हुई शॉर्ट सर्किट, दर्जनभर दुकानें जलकर खाक

    DabangBy DabangMarch 27, 2026Updated:March 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बलौदाबाजार:- छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस भीषण हादसे में करीब 10 से 12 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना की वजह बंदरों की उछल-कूद बताई जा रही है। ट्रांसफार्मर पर कूदने-फांदने के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ और निकली चिंगारी ने पास की झोपड़ीनुमा दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने मिलकर पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की।

    करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक अधिकांश दुकानें जल चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना आग मंदिर मार्ग से होते हुए मुख्य परिसर तक पहुंच सकती थी। गौरतलब है कि बाबा गुरू घासीदास के मंदिर जाने वाले मार्ग पर कई छोटे दुकानदार वर्षों से झोपड़ीनुमा दुकानों में अपना व्यवसाय करते हैं।

    इस घटना ने उनकी रोजी-रोटी पर बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

    Post Views: 120
    Bada hadsa Balodabazar Balodabazar news Bandar breaking news Cg news chhattisgarh Dardnak hadsa Hadsa Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Raipur Shart sarkit Today khabar Transfarmar Transfer दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    May 8, 2026

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    8 मई 2026 का राशिफल: आज इस राशि को मिलेगा नए वाहन का सुख, जानें अन्य राशियों का हाल

    By DabangMay 8, 20260

    मेष- आज 08 मई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से…

    इंस्टाग्राम वाले इश्क का खौफनाक अंत! शादी का दबाव पड़ा भारी, 12वीं के छात्र ने 10वीं की छात्रा को उतारा मौत के घाट

    May 7, 2026

    CG: बॉयज हॉस्टल में चल रहा था नकली पनीर का काला कारोबार, दुर्ग में फूड विभाग की बड़ी रेड, 140 किलो पनीर जब्त

    May 7, 2026

    CG: फार्म हाउस में चल रही थी ‘सीक्रेट हुक्का पार्टी’, पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

    May 7, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.