Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक और एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाएं कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरपाली और चकचकवा पहाड़ इलाके में हुईं, जिनके पीछे मुख्य कारण सड़क पर अंधेरा और अव्यवस्थित हालात बताए जा रहे हैं। पहली घटना सीताराम चौक, चकचकवा पहाड़ के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ऐतमा नगर निवासी 25 वर्षीय शिपाल पोर्ते अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पड़े मुरूम (गिट्टी-मिट्टी) के ढेर से उनकी बाइक टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में युवक के…
तेलंगाना:- वारंगल जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने बेटे की चाहत में अपनी गर्भवती पत्नी और दो मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने इस तिहरे हत्याकांड को ‘हादसे’ का रूप देने की साजिश रची थी, लेकिन पुलिस की पैनी जांच ने उसके झूठ का पर्दाफाश कर दिया। हादसे की रची थी झूठी कहानी आरोपी अजहरुद्दीन ने शुरू में पुलिस को गुमराह करते हुए बताया कि उसकी पत्नी और बेटियां स्विमिंग पूल के किनारे टहलते समय अचानक फिसल गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।…
नई दिल्ली:- देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए लेबर कोड के तहत अब कर्मचारियों को अपनी मेहनत की कमाई के लिए महीनों तक कंपनियों के चक्कर नहीं काटने होंगे. नए नियमों के अनुसार, यदि कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ता है, उसे निकाला जाता है या कंपनी बंद होती है, तो कंपनी को महज 2 वर्किंग डेज के भीतर उसका पूरा हिसाब यानी ‘फुल एंड फाइनल सेटलमेंट’ करना अनिवार्य होगा. क्या है नया नियम और कब से होगा लागू ‘कोड ऑन वेजेस 2019’ (Code on Wages, 2019) की धारा 17(2)…
नई दिल्ली:- पश्चिम एशिया में जारी भीषण भू-राजनीतिक तनाव और संघर्ष के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा के मोर्चे पर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ से भारत आने वाला एक और एलपीजी टैंकर ‘ग्रीन साल्वी’ सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा पर आगे बढ़ गया है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं को लेकर गहरी चिंताएं बनी हुई हैं. राजनयिक प्रयासों की बड़ी जीत सूत्रों के अनुसार, ‘ग्रीन साल्वी’ 46,000 मीट्रिक टन से अधिक लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर भारत की ओर…
दुर्ग:- सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर एक महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध के इस मामले में पीड़िता ने उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कार्रवाई की गई। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी राधेलाल माहरा इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। पीड़िता के स्वीकार करने के बाद आरोपी ने उससे बातचीत शुरू की। आरोपी ने बाद में व्हाट्सएप पर पीड़िता से संपर्क किया और उसे अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी…
कोरबा :- शहर के घंटाघर चौपाटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जूस दुकान में इस्तेमाल की जा रही बर्फ के भीतर से मरा हुआ मेंढक निकल आया। इस चौंकाने वाली घटना ने न केवल मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया, बल्कि पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान पर जूस बनाते समय जब बर्फ को तोड़ा गया, तभी उसमें से मृत मेंढक दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद ग्राहक और राहगीर स्तब्ध रह गए। कुछ ही देर में यह खबर आसपास के क्षेत्र में फैल गई और संख्या में…
भिलाई:- JEE Mains की परीक्षा में बायो ब्रेक के बाद एक परीक्षार्थी ने अपनी चप्पल में मोबाइल फोन छिपा लिया। वाशरूम से लैब की ओर वापस जाने के दौरान परीक्षार्थी घसीट कर चल रहा था। उसके चलने के तरीके से गार्ड को संदेह हुआ और चप्पल को उतरवाकर जांच की। जांच में पता चला कि चप्पल को काटकर मोबाइल फोन छुपाया गया है। शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने परीक्षार्थी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सिरसाकला भिलाई-3 स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कालेज में दो अप्रैल को जेईई मेन्स की परीक्षा आयोजित थी। जिसमें प्रथम पाली में एक परीक्षार्थी…
बलरामपुर:- वन विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की 2 खाल बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, वन मंत्री के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल, राज्य उड़नदस्ता रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने 2 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। टीम ने थाना बसंतपुर क्षेत्र के ग्राम जमई मोड़ के पास एक…
कवर्धा:- जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया। बेमौसम बारिश और तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नेन सिंह धुर्वे के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के हर्राटोल, थाना मोतीनाला क्षेत्र का रहने वाला था। घटना कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के मिरमिटी गांव की है, जहां नेन सिंह धुर्वे गुजरात से आए भेड़ व्यापारियों के साथ मजदूरी का काम करता था। वह रोज की तरह अपने साथियों के साथ भेड़-बकरियां चराने गया था। इसी…
नाशिक :- महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिंडोरी शहर के शिवाजी नगर में एक अनियंत्रित अर्टिगा कार पानी से भरे गहरे कुएं में गिर गई, जिससे तीन बच्चों और दो महिलाओं सहित कुल 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार एक निजी क्लास के स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम से वापस लौट रहा था। कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार (MH15-JS-1053) मारुति सुजुकी अर्टिगा थी। बताया जा रहा है कि चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिसके कारण…
