Author: Dabang

रायपुर:- जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकला, जिसमें युवक की बेरहमी से हत्या कर उसे जिंदा हालत में ही मुरूम गड्ढे में दफना दिया गया था। मृतक की पहचान नितेश बत्रा 29 वर्ष निवासी माना, रायपुर के रूप में हुई है, जिसकी गुमशुदगी पहले से थाना माना में दर्ज थी। 21 मार्च 2026 को भरेंगाभाठा इलाके में सड़क किनारे एक गड्ढे से शव का हाथ और पैर बाहर दिखाई देने पर मामला सामने आया था। जांच में खुलासा हुआ…

Read More

दुर्ग:- ग्राम समोदा में 5.20 एकड़ क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती सामने आने के बाद निलंबित की गई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को दुर्ग संभागायुक्त के निर्देश पर बहाल कर दिया गया है। संयुक्त संचालक कृषि, दुर्ग संभाग ने आदेश जारी करते हुए उन्हें वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी धमधा के अधीन पदस्थ किया है। निलंबन आदेश के खिलाफ प्रस्तुत अभ्यावेदन और विभागीय स्तर पर हुई सुनवाई के बाद यह निर्णय लिया गया। इस फैसले के बाद कृषि विभाग में चल रहा विरोध भी समाप्त हो गया और हड़ताली कर्मचारी वापस काम पर लौट आए। अफीम खेती प्रकरण…

Read More

कवर्धा:- कबीरधाम जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में यात्री बस और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालक सहित तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना रात्रि लगभग 3 बजे दशरंगपुर पुलिस चौकी के पास हुई, जब जबलपुर से रायपुर जा रही जीवन बस सर्विस की बस सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर से टकरा गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कंटेनर चालक का हाथ-पैर टूट गया और वह वाहन में ही बुरी तरह फंस गया। वहीं बस चालक और तीन…

Read More

नई दिल्ली :- संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपने नियमितीकरण का इंतजार रहे हैं। नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों ने कई बार सरकार के पास अपनी मांग भी रखी है, लेकिन अभी तक किसी भी राज्य की सरकार की ओर से इस संबंध में ठोस फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन इस बीच हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के फैसले पर मुहर लगा दी है। सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 31 मार्च 2026 तक 4 साल की सेवा पूरी कर चुके अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। 4…

Read More

सरगुजा:- जिले के अंबिकापुर शहर के महामाया मंदिर द्वार के पास एक अधेड़ महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी है। जांच में पुलिस को महिला के प्राइवेट पार्ट में बोतल मिला है,जिससे आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद किसी ने उसे मार डाला। प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला के सिर और गर्दन पर घातक वार किए हैं। साथ ही पहचान छिपाने के उद्देश्य से चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया है। घटना को देखकर मामला आपसी रंजिश या सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी…

Read More

शिवपुरी:- कोलारस में एक प्रेम कहानी का बेहद दर्दनाक अंत सामने आया है, जहां पहले प्रेमी अर्जुन पाल की युवती के परिजनों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। अब उसी घटना के सदमे, दबाव और पारिवारिक उलाहनों के बीच प्रेमिका वर्षा कुशवाह ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ ही दिनों के भीतर हुई इन दो मौतों से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस गहन जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्षा कुशवाह (20) ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।घटना के समय घर में वर्षा के साथ उसकी चचेरी बहन घर पर…

Read More

गौरेला पेंड्रा मरवाही:- छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक हाथी ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार तड़के का है, जब वृद्ध महुआ बीनने जंगल गया था। तभी हाथी ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना मरवाही वन परिक्षेत्र के सिवनी बीट की है। ग्राम पंचायत पोंडी के अंतर्गत डडिंया गांव के जंगल में सुबह करीब 4 बजे 55 वर्षीय त्रिलोचन सिंह महुआ बीनने गए थे। तभी एक दंतैल हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत…

Read More

नई दिल्ली/रायपुर:- मार्च 2026 में राज्य सभा के लिए हुए चुनावों में निर्वाचित 37 नए सदस्य आगामी 10 अप्रैल 2026 को शपथ ग्रहण करेंगे। सूत्रों के अनुसार राज्यसभा सचिवालय के लायजनिंग अफसर की ओर इसकी सूचना नव निर्वाचित सदस्यों को भेजी जा रही है। बता दें कि 10 राज्यों की 37 सीटों पर हुए इस चुनाव में 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि 11 सीटों पर मतदान कराया गया। छत्तीसगढ़ की दो रिक्त सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुर्ईं। नई भूमिका में होंगे नीतीश कुमार और…

Read More

नई दिल्ली:- पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण सोने और चांदी की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को जहां सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई थी, वहीं गुरुवार को इनमें गिरावट रही। सर्राफा और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट आई। सोने की कीमत 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.28 लाख रुपये प्रति किलो के नीचे पहुंच गई। एमसीएक्स पर सोने की कीमत में कारोबार के दौरान 5,000 रुपये की गिरावट आई जबकि चांदी 19,000 रुपये तक लुढ़क गई। आज शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर एमसीएक्स…

Read More

कोरबा :- जिले के बालको थाना क्षेत्र के तहत बेलाकछार जंगल में दो दोस्तों की एक साथ एक ही पेड़ में फंदे से लटकती लाश देखे जाने से हड़कंप मच गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है। दरअसल ग्रामीण सुबह जंगल जाने के लिए निकले तभी उनकी नजर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते शवों पर पड़ी। जहां इसकी सूचना तत्काल बालको थाना पुलिस को दी गई वही देखते ही…

Read More