Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
नाशिक :- महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिंडोरी शहर के शिवाजी नगर में एक अनियंत्रित अर्टिगा कार पानी से भरे गहरे कुएं में गिर गई, जिससे तीन बच्चों और दो महिलाओं सहित कुल 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार एक निजी क्लास के स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम से वापस लौट रहा था। कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार (MH15-JS-1053) मारुति सुजुकी अर्टिगा थी। बताया जा रहा है कि चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिसके कारण…
रायपुर:- राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना अंतर्गत रिंग रोड पर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में गुरुवार देर रात एक महिला को एमरजेंसी हालत में लाया गया. अस्पताल में परिजनों ने ये बताया कि महिला ने आत्महत्या की कोशिश की. आनन फानन में महिला का इलाज शुरू किया गया. अस्पताल में ससुराल और मायका पक्ष के बीच मारपीट अस्पताल में महिला के इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर बाद पीड़ित महिला के ससुराल और मायका दोनों पक्षों में अस्पताल में ही जमकर मारपीट और बहस हो गई. हालत ये हो गई कि अस्पताल स्टाफ की सूचना पर कोतवाली और टिकरापारा दो थानों…
कई बार जीवन में आने वाली समस्याएं किसी बुरी नजर का कारण हो सकती हैं। ऐसे में किचन के कुछ ऐसे मसाले होते हैं, जो आपको बुरी नजर से बचाने में सहायता कर सकते हैं। ऐसा ही एक मसाला काली मिर्च है। काली मिर्च के कुछ उपाय जीवन में खुशहाली लाने में मदद कर सकते हैं। यह आपको बुरी नजर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। काली मिर्च आपके लिए प्रभावी उपाय साबित हो सकती है। अगर आपको लगता है कि आपके कार्यों में बाधा आ रही है, या फिर आपके काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं। तो काली मिर्च…
मेष- चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से सातवें भाव में होगा. आज आपको सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी. परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. आप दिनभर रोमांटिक बने रहेंगे. प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ ताल-मेल अच्छा रहेगा. मौज-मस्ती और मनोरंजन में व्यस्त रह सकते हैं. व्यापार में भागीदारी के काम से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों की भी अधिकारी प्रशंसा करेंगे. वृषभ- चंद्रमा आज 04 अप्रैल, 2026 शनिवार के दिन तुला राशि में है. यह आपकी राशि से छठे भाव में होगा.…
कवर्धा :- छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक 26 वर्षीय शादीशुदा महिला पर 16 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। होटल बुलाकर किया दुष्कर्म मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग बालक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उसकी दोस्ती उक्त महिला से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों…
बालोद:- जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र में मंदिर को लेकर उपजा विवाद मातम में बदल गया. ग्राम जोगीभाठ में शीतला मंदिर के मुद्दे पर बुलाई गई ग्रामीणों की पंचायत के दौरान हिंसक झड़प हो गई जिसमें एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी. मृतक की पहचान कुणाल देशमुख के रूप में हुई है, जो गांव के उप-सरपंच का भतीजा था. इस वारदात के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है. मंदिर प्रबंधन को लेकर थी बैठक प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बटेरा के आश्रित ग्राम जोगीभाठ में स्थित शीतला मंदिर को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल…
जांजगीर-चांपा:- जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में हुए बुजुर्ग दंपत्ति के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक वीडियोग्राफर, दो सगे भाई और उनका पिता शामिल है। घटना 1 अप्रैल की है, जब ग्राम खपरी निवासी संतराम साहू और उनकी पत्नी श्याम बाई साहू का शव उनके घर में खून से लथपथ हालत में मिला था। सूचना मिलते ही मुलमुला थाना प्रभारी पारस पटेल मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। मामले की गंभीरता…
मैनपुरी:- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हत्या की एक घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। यहां एक दोस्त ही दोस्त का हत्यारा निकला। आरोपी ने युवक की हत्या लड़की के चक्कर में की थी। जानकारी के मुताबिक एक ही लड़की से दोनों की बात होती थी, जो आरोपी को पसंद नहीं था। इसी क्रम में आरोपी ने अपने दोस्त से विवाद किया और इसके बाद कुल्हाड़ी से हमला करके उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। 24 घंटे…
इंदौर :- मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले के महू इलाके में पुलिस ने हनीट्रैप में लोगों को फसकर उनसे वसूली करने वाले गिरोह का भंड़फोड़ किया है। गिरोह के सदस्य पहले एक महिला से मैसेज के जरिए दोस्ती करवाते थे और फिर युवक को किसी लोकेशन या कमरे में बुलाया जाता था। जैसे ही युवक वहाँ पहुंचता, गिरोह के अन्य सदस्य तुरंत कमरे में घुस जाते और उसे बदनाम करने की धमकी देकर पैसे वसूलते थे। पुलिस ने इस गिरोह का खुलासा करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया के ज़रिये करते थे दोस्ती…
रायगढ़:- रायगढ़ जिला में अवैध कच्ची शराब बनाने के साथ ही उसकी बिक्री की जाती है। ऐसे में पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत कच्ची शराब पर कार्रवाई कर रही है। जहां घरघोड़ा ब्लॉक के जंगल में नदी किनारे भट्टी पर कच्ची शराब बनाया जा रहा था। तभी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और अवैध शराब जब्त करते हुए अवैध शराब भट्टी और काफी मात्रा में महुआ लहन नष्ट किया है। साथ ही 190 लीटर कच्ची शराब भी जब्त की है। मिली जानकारी के मुताबिक घरघोड़ा थाना प्रभारी को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम घरघोड़ी के खेतधरहा…
