Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » CG: JEE Mains में हाईटेक चीटिंग का मामला आया सामने, चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, ऐसे हुआ खुलासा
    Durg

    CG: JEE Mains में हाईटेक चीटिंग का मामला आया सामने, चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, ऐसे हुआ खुलासा

    DabangBy DabangApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई:- JEE Mains की परीक्षा में बायो ब्रेक के बाद एक परीक्षार्थी ने अपनी चप्पल में मोबाइल फोन छिपा लिया। वाशरूम से लैब की ओर वापस जाने के दौरान परीक्षार्थी घसीट कर चल रहा था। उसके चलने के तरीके से गार्ड को संदेह हुआ और चप्पल को उतरवाकर जांच की। जांच में पता चला कि चप्पल को काटकर मोबाइल फोन छुपाया गया है। शिकायत पर पुरानी भिलाई पुलिस ने परीक्षार्थी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सिरसाकला भिलाई-3 स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग मैनेजमेंट कालेज में दो अप्रैल को जेईई मेन्स की परीक्षा आयोजित थी। जिसमें प्रथम पाली में एक परीक्षार्थी आदित्य कुमार के पास परीक्षा के दौरान बायो ब्रेक के पश्चात उसकी चप्पल में मोबाइल पाया गया। परीक्षार्थी की एंट्री सुबह 8.25 बजे हुई, जिसमें सुरक्षा गार्ड राजेश कुमार सिंह ने उसकी मेटल डिटेक्टर से जांच की।

    परीक्षार्थी ने अपनी जांच से पहले ही चप्पल उतार दी थी। फिर उसकी जांच हुई वहां से वह दूसरे फ्लोर में स्थित लैब 12 ए में सुबह 8.35 बजे एंटर हुआ और उसका रजिस्ट्रेशन 8.40 बजे पूरा हुआ। रजिस्ट्रेशन के पश्चात उसे सिस्टम नंबर सी 094 प्राप्त हुआ। सुबह नौ बजे से परीक्षार्थी का एग्जाम शुरू हुआ। परीक्षार्थी 11.08 बजे बायो-ब्रेक (वाशरूम) के लिए गया और वहां से वह 11.28 बजे वाशरूम से बाहर निकला। वाशरूम से निकलने के बाद उसकी फिर से मेटल डिटेक्टर से सुरक्षा गार्ड ओमेंद्र कुमार ने जांच की, लेकिन फिर से परीक्षार्थी ने अपनी चप्पल जांच से पहले ही निकाल दी और फिर उसने अपनी जांच करायी।

    जब वह वाशरूम से अपनी लैब की ओर वापस जा रहा था, तब सुरक्षा गार्ड को उसके चलने के तरीके से शक हुआ; वह अपनी चप्पल को घसीट के चल रहा था। तब सुरक्षा गार्ड ओमेंद्र कुमार ने उसकी चप्पल की जांच की, जिसमें चप्पल को काटकर उसके अंदर मोबाइल फोन छुपाया गया था। जैसे ही सुरक्षा गार्ड को पता चला, उसने कमांडिंग ऑफिसर अजीत वर्मा, एडमिन मैनेजर विक्रम ठाकुर, एटीए ऑब्जर्वर अमित सिंह ठाकुर और ईवाई ऑब्जर्वर मनीष कुमार को सूचित किया। प्रार्थी अजीत वर्मा ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रबंधन को दी गई, प्रबंधन ने पुलिस को फोन करने और एफआइआर दर्ज कराने के लिए कहा। इसके बाद डायल 112 को फोन कर बुलाया गया। डायल 112 में तैनात पुलिस परीक्षार्थी आदित्य कुमार को अपने साथ पुरानी भिलाई थाना लेकर आई।

    Post Views: 160
    Bhilai Bhilai breaking news Bhilai news breaking news CG Cg news Cheating Chhattisgadh Chhattisgadh breaking news Chhattisgadh news chhattisgarh Durg Durg breaking news Durg news Hindi Khabar Hindi News JEE mains JEE mains cheating case Latest Khabar Latest news Mobile phone Raipur Raipur news Rajya khabre Shiksha Vibhag Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    May 18, 2026

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    Durg

    CG: मोबाइल नहीं देने पर दुर्ग में सनकी बेटे की करतूत, माता और पिता पर किया हमला

    By DabangMay 18, 20260

    दुर्ग:- जामुल थाना क्षेत्र में एक वारदात ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है.…

    CG: घर के अंदर चूल्हे पर पका रहे थे गोमांस! पुलिस ने मारी रेड तो इस हाल में मिले लोग, हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा

    May 18, 2026

    CG: कार से 9 करोड़ से ज्यादा का सोना बरामद, गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे आभूषण

    May 18, 2026

    प्रेम का मरुस्थल: जब राहु की चाहत को मिलता है केतु का वैराग्य” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय

    May 18, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.