Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
बिलासपुर:- झारखंड के सिमडेगा जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पति को पैसा दिलाने के बहाने घर से ले जाकर पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सिरगिट्टी क्षेत्र में रेलवे पटरी किनारे कीचड़ भरे खेत में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। झारखंड के सिमडेगा जिला अंतर्गत थाना जलडेगा चौकी ओडगा क्षेत्र के ग्राम ढेलसेरा बरटोली निवासी राजेश लोमगा ने पुलिस को दी शिकायत…
सरगुजा:- आबकारी उड़नदस्ता टीम को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। टीम ने उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सीतापुर थाना क्षेत्र के जजगा पुलिया के पास की गई, जहां से आरोपी दंपति के कब्जे से 22.6 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी रूपनाथ यादव और उसकी पत्नी इच्छा यादव टीवीएस जूपिटर से गांजा लेकर सप्लाई के लिए पहुंचे थे। संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े दंपति पर आबकारी टीम को शक हुआ, जिसके बाद पूछताछ की…
बेमेतरा :- जिले के साजा तहसील अंतर्गत डोंगी तराई क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी की पहचान ओमकार सोनवानी के रूप में हुई है, जो जमीन बंटवारे के मामले में किसान से रिश्वत की मांग कर रहा था। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के किसान नरोत्तम अपनी पैतृक जमीन के बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए राजस्व विभाग के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि इस काम को आगे बढ़ाने और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के एवज में पटवारी ओमकार सोनवानी ने किसान से…
गरियाबंद:- जिले में गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए सब्जी के कैरेट का सहारा लिया। लेकिन देवभोग पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी चालाकी काम नहीं आई। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से 130 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपए बताई जा रही है।मामला देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगांव चेकपोस्ट का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक संदिग्ध वाहन भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही…
बिलासपुर:- बिलासपुर में पति-पत्नी के झगड़े ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। पत्नी को शक था कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ते में है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात पति शराब पीकर घर पहुंचा। पहले दोनों के बीच जमकर बहस हुई, फिर खाना खाने के बाद पति सो गया। देर रात फिर विवाद बढ़ा और गुस्से में पत्नी ने हंसिया उठा लिया। आरोप है कि उसने सोते हुए पति पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। घायल हालत में…
नई दिल्ली:- प्रीमियम दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad ने अपनी नई BMW M 1000 RR Isle of Man TT एडिशन को पेश किया है. यह एक लिमिटेड-रन सुपरबाइक है, जिसे 2026 में Isle of Man Tourist Trophy के 115वें आयोजन के उपलक्ष्य में बनाया गया है. यह नया एडिशन BMW M 1000 RR M Competition पर आधारित है, और इसे दुनिया भर में सिर्फ़ 115 यूनिट तक ही सीमित रखा जाएगा. यह मोटरसाइकिल दुनिया की सबसे मशहूर रोड रेस में से एक, Isle of Man TT के साथ BMW Motorrad के लंबे समय से चले आ रहे जुड़ाव का…
नई दिल्ली:- मुकुंदपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 10 महीने की मासूम बच्ची की हत्या कर दी. आरोप है कि दो बेटियां होने से परेशान पिता ने बच्ची को मारकर उसके शव को घर के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया. वारदात के बाद आरोपी सुबह से पुलिस और आसपास के लोगों को बच्ची के चोरी होने की झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस पूछताछ में पूरा मामला खुल गया. फिलहाल भलस्वा डेरी थाना पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है.पुलिस ने इस पूरे मामले…
महाराष्ट्र:- महाबलेश्वर में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। पोलादपुर-आंबेनळी घाट मार्ग पर एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर करीब 700 से 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार सभी लोगों की मौत की आशंका जताई गई थी। जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुआ। अंधेरा और घाट क्षेत्र का दुर्गम रास्ता राहत-बचाव कार्य में सबसे बड़ी चुनौती बना रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राहत-बचाव दल और महाबलेश्वर ट्रैकर्स की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन…
उत्तरप्रदेश :- वाराणसी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी को सिर्फ 10 साड़ी और 16 हजार रुपयों में बेच दिया. खरीदने के बाद बच्ची के साथ खरीदार और एक ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया.बता दें कि पीड़िता बिहार की रहने वाली है, जबकि खरीदार चंदौली का है. वहीं नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी ऑटो चालक झारखंड का रहने वाला है. मां ने बेच दी बेटी जानकारी के अनुसार बिहार की महिला ने महज 10 साड़ी और 16 हजार रुपये के लिए अपनी 12 साल की बेटी को बेच…
रायगढ़:- प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। जारी चेतावनी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, कबीरधाम, खैरगढ़-छुईखदान-गंडई, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव जिले प्रभावित हो सकते हैं। मौसम में अचानक आई इस तेज गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। 50 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ डॉ. अनिल कुमार जगत ने…
