Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    2 बेटियां होने से परेशान था पिता, 10 महीने की मासूम को उतारा मौत के घाट, फिर सेप्टिक टैंक में फेंका शव

    May 25, 2026

    बड़ा हादसा…800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत

    May 25, 2026

    मां बनी डायन! 16 हजार रुपए में बेच दी औलाद, 12 साल की मासूम से खरीदार और ऑटो चालक ने की दरिंदगी की हदें पार

    May 25, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 25
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » बड़ा हादसा…800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत
    महाराष्ट्र

    बड़ा हादसा…800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत

    DabangBy DabangMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र:- महाबलेश्वर में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। पोलादपुर-आंबेनळी घाट मार्ग पर एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर करीब 700 से 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार सभी लोगों की मौत की आशंका जताई गई थी।

    जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच हुआ। अंधेरा और घाट क्षेत्र का दुर्गम रास्ता राहत-बचाव कार्य में सबसे बड़ी चुनौती बना रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राहत-बचाव दल और महाबलेश्वर ट्रैकर्स की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

    मृतकों की पहचान सातारा जिले के कोरेगांव तहसील स्थित आसगांव गांव के रहने वाले लोगों के रूप में हुई है। इनमें महेश अनिल पवार, आदित्य अशोक सालुंखे, रितेश राजेंद्र लोखंडे, सुहास जितेंद्र लोखंडे, अंश समीर चव्हाण, उत्कर्ष आनंद शिंगटे, अनिल अभिमन्यू शिंगटे और नितीन किसन नायकोंडे शामिल हैं।

    सुबह करीब 6 बजे से चार अलग-अलग रेस्क्यू टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। अब तक दो शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि बाकी शवों को निकालने का काम जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस लगातार मौके पर मौजूद रहकर राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

    फिलहाल हादसे की असली वजह सामने नहीं आई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शुरुआती आशंका है कि घाट मार्ग के खतरनाक मोड़, रात का समय या वाहन का नियंत्रण बिगड़ना दुर्घटना की वजह हो सकता है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Post Views: 120
    Accident Bada hadsa Big accident Big Road Accident breaking news Dardnak hadsa Hadsa Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Mahabaleshwar Maharashtra Mumbai Road accident Scorpio Today big news Today breaking news Today khabar दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    2 बेटियां होने से परेशान था पिता, 10 महीने की मासूम को उतारा मौत के घाट, फिर सेप्टिक टैंक में फेंका शव

    May 25, 2026

    मां बनी डायन! 16 हजार रुपए में बेच दी औलाद, 12 साल की मासूम से खरीदार और ऑटो चालक ने की दरिंदगी की हदें पार

    May 25, 2026

    अगले 24 घंटों हालत खराब कर देगी गर्मी, इन 10 जिलों में 50 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    May 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    2 बेटियां होने से परेशान था पिता, 10 महीने की मासूम को उतारा मौत के घाट, फिर सेप्टिक टैंक में फेंका शव

    By DabangMay 25, 20260

    नई दिल्ली:- मुकुंदपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां…

    बड़ा हादसा…800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत

    May 25, 2026

    मां बनी डायन! 16 हजार रुपए में बेच दी औलाद, 12 साल की मासूम से खरीदार और ऑटो चालक ने की दरिंदगी की हदें पार

    May 25, 2026

    अगले 24 घंटों हालत खराब कर देगी गर्मी, इन 10 जिलों में 50 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    May 25, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.