Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
तिल्दा नेवरा:- तिल्दा-नेवरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं जब पत्नी अपने ससुर को बचाने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। हत्या के बाद आरोपी बेटे ने पूरे मामले को सामान्य मौत बताकर अंतिम संस्कार करने की तैयारी भी कर ली थी, लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता से उसका प्लान फेल हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। पहले 27 मई को घोषित अवकाश अब 28 मई को रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि कर्मचारी संगठनों ने छुट्टी में बदलाव की मांग रखी थी, जिस पर विचार करते हुए सरकार ने 27 मई को घोषित छुट्टी को 28 मई करने का फैसला लिया है। 28 मई को अब सार्वजनिक अवकाश के साथ सामान्य अवकाश भी रहेगा।
उदयपुर / सरगुजा -उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डांडगांव स्थित प्रिंस ढाबा के पास सोमवार सुबह लगभग 5 बजे नेशनल हाईवे-130 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से अंबिकापुर की ओर आम लोडकर जा रही पिकअप वाहन विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ढाबा के सामने पहले से खड़ी ट्राला से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें फंसे क्लीनर की मौके पर ही दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान खुर्सी निवासी गुढ़ियारी, रायपुर के रूप…
सनातन धर्म में एकादशी व्रत को सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ, पापों का नाश करने वाला और मोक्ष प्रदाता माना गया है। यह तिथि भगवान श्रीहरि विष्णु को अत्यंत प्रिय है। प्रत्येक मास के दोनों पक्षों (शुक्ल और कृष्ण पक्ष) की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी कहा जाता है।एकादशी और विशेष रूप से मलमास (अधिकमास) में आने वाली पद्मिनी एकादशी पर यह विस्तृत लेख आपकी साधना और शास्त्र ज्ञान को समृद्ध करेगा। एकादशी व्रत: वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व हिंदू पंचांग के अनुसार एक वर्ष में सामान्यतः 24 एकादशियां होती हैं, परंतु जब अधिकमास या मलमास आता है, तब इनकी संख्या बढ़कर 26…
बिलासपुर:- तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमंद में बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हो रही कहासुनी को शांत कराने पहुंचे युवकों पर ही आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक महमंद इलाके में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी अब सिर्फ इंसानों ही नहीं, बल्कि वन्यजीवों की जान भी लेने लगी है। कांकेर जिले के सरोना गांव से बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां सैकड़ों चमगादड़ पेड़ों से गिरकर मर रहे हैं।ग्रामीणों के मुताबिक पिछले 2 से 4 दिनों में 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत हो चुकी है। कई चमगादड़ उड़ते-उड़ते नीचे गिर जाते हैं और कुछ ही देर में दम तोड़ देते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नौतपा के दौरान पड़ रही तेज गर्मी और हीट स्ट्रोक इसकी सबसे बड़ी वजह हो सकती है।प्रदेश में तापमान लगातार…
बलौदा बाजार:- बलौदाबाजार शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक मामला सामने आया है। रायपुर रोड स्थित शराब दुकान के पास तीन युवकों ने एक युवक पर मिर्च पाउडर फेंककर मोबाइल और नगदी लूट ली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि पीड़ित और उसके दोस्तों की सतर्कता से पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाइक में बैठते ही किया हमला जानकारी के मुताबिक ग्राम मोहतरा निवासी शिवकुमार यादव अपने मित्र नरेश ध्रुव के साथ 23 मई शनिवार रात शराब दुकान से सामान लेकर बाइक पर बैठ रहे…
उत्तर प्रदेश:- एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी. दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक सनकी दामाद से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक दामाद ने ससुराल पहुंचने पर, एक मामूली विवाद के बाद धड़ाधड़ गोलियां चला दीं, जिसके बाद परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई. जिसमे युवक की सास भी थी. घटना की सूचना मिलते ही, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है. जिनमें ले लिया और उसकी पिस्तौल जब्त कर ली. इस बीच,…
बिलासपुर:- 27 खोली विकास नगर में सोमवार रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब पूजा के जलते दीये से अचानक एक घर में भीषण आग लग गई। दोपहर से बिजली गुल होने के कारण शाम को घर में दीया जलाया गया था, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस आशियाने में किराए पर रहने वाला एक गरीब परिवार, जो ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजर-बसर करता है, उसका बिस्तर, पलंग, कपड़े और राशन समेत रोजमर्रा का सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरे…
उन्नाव:- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में मंगलवार सुबह छह बजे 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर अंडरपास की पुलिया के डिवाइडर से टकरा बाईं ओर एल्युमिनियम गार्ड तोड़ते हुए भारी वाहन लेन में पलट गई। हादसे में बिहार पुलिस के दारोगा, एक कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई और 22 यात्री घायल हो गए। श्री सरोज ट्रैवल्स की स्लीपर में बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। हादसे के समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। तभी सुबह लगभग छह बजे औरास…
