बिलासपुर:- झारखंड के सिमडेगा जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पति को पैसा दिलाने के बहाने घर से ले जाकर पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सिरगिट्टी क्षेत्र में रेलवे पटरी किनारे कीचड़ भरे खेत में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके प्रेमी समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
झारखंड के सिमडेगा जिला अंतर्गत थाना जलडेगा चौकी ओडगा क्षेत्र के ग्राम ढेलसेरा बरटोली निवासी राजेश लोमगा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई विनोद लोमगा जेसीबी रिपेयरिंग का काम करता था। उसकी पत्नी पूनम लोमगा 18 मई की सुबह करीब 10 बजे यह कहकर घर से निकली थी कि वह राउरकेला पैसा लेने जा रही है। इसके बाद 20 मई की दोपहर करीब दो बजे वह वापस घर लौटी और परिवार को बताया कि विनोद राउरकेला में काम के सिलसिले में रुक गया है तथा उसका मोबाइल वह अपने साथ ले आई है।

