Author: Dabang

बिलासपुर :- न्यायधानी बिलासपुर में आज कपड़े की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रताप टॉकीज चौक के पास स्थित कपड़े की दुकान में एकाएक भड़की आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं। वहीं दुकान में लगी आग पड़ोस की दो अन्य दुकानों तक फैलने से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक प्रताप चौक स्थित साक्षी फैशन नामक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गयी। इस आग से दुकान में रखे लाखों रुपए का सामान जलकर…

Read More

खरगोन:- क्षेत्र के ग्राम जामर्दा (टिगरिया) में उस समय सनसनी फैल गई, जब पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम शीलाबाई (25 वर्ष) है। वह अपने पति सुनील भील और दो बच्चों के साथ गांव में रहती थी। घटनानुसार, वह अपनी पत्नी को घर के समीप खेत में ले गया और वहां उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर…

Read More

रायपुर:- राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने प्रीमियम ट्रेन में गांजे की हाइटेक तस्करी का खुलासा किया है। टीम ने वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रही दो लड़कियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 24 किलों गांजा बरामद कर जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत 12 लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आयी दोनों लड़कियां बिलासपुर की रहने वाली बतायी जा रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की इस कार्रवाई के बाद अवैध नशे के कारोबार से जुड़े तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। प्रीमियम ट्रेन में सुरक्षित सफर…

Read More

मेरठ:- उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शास्त्रीनगर के ई ब्लॉक में एक डॉक्टर ने अपने क्लिनिक को सेक्स रैकेट का अड्डा बना लिया था। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, डॉक्टर क्लिनिक में आने वाले युवक-युवतियों से 300 से 400 रुपये फीस लेकर अवैध गतिविधियों की जगह उपलब्ध कराता था। लोगों ने क्लिनिक पर बोला धावा, युवकों को घेरा शनिवार दोपहर को स्थानीय लोगों को क्लिनिक में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर लंबे समय से शक था। युवक-युवतियां जो मरीज नहीं लगते थे, अक्सर वहां आते-जाते देखे जाते थे। इसी शक के…

Read More

अंबिकापुर :- शहर के संजय पार्क से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां कुत्तों के हमले में 15 हिरणों की मौत हो गई। इस घटना ने संजय पार्क प्रबंधन और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संजय पार्क में बने बाड़े के अंदर घुसकर 4 से 5 आवारा कुत्तों ने हिरणों पर हमला कर दिया, जिसमें 15 हिरणों की मौत हो गई। इस पूरे मामले की पुष्टि DFO अभिषेक जोगावत ने की है। उन्होंने साफ तौर पर माना है कि यह घटना पार्क प्रबंधन और वन विभाग की लापरवाही का…

Read More

केंद्रपाड़ा (ओडिशा):- क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जिस ‘आशा दीदी’ पर गांव की गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत के लिए भरोसा करती हैं, अनजाने में वही उनकी मेहनत की कमाई लुटने का जरिया बन सकती हैं? ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले से साइबर ठगी का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इन घटनाओं में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा देने वाली आशा कार्यकर्ताओं को माध्यम बनाया जा रहा है, जिससे उनकी भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं. ठगी का नया ‘मोडस ऑपरेंडी’ साइबर अपराधी अब सीधे कॉल करने के बजाय स्वास्थ्य विभाग की जमीनी कार्यकर्ता ‘आशा दीदी’ को निशाना…

Read More

बुलंदशहर:- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। क्रिकेट खेलते वक्त एक मासूम बच्चा ऐसा हादसे का शिकार हुआ कि मौके पर मौजूद लोगों की चीख निकल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में 13 वर्षीय ऋषभ अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। खेल के दौरान गेंद पास के एक खाली प्लॉट में चली गई। जब वह गेंद लेने के लिए दीवार पर चढ़ा, तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे लगे लोहे के सरिए पर जा गिरा। सरिया उसके गले को चीरते…

Read More

रायपुर:- राजधानी रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां खमतराई थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 16 इंडियन गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 64 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार…

Read More

रायपुर :- जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक ट्रेलर में 200 से अधिक यात्रियों को भरकर ले जा रहे चालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 की रात लगभग 8 बजे तिगड्डा चौक खरोरा में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान ट्रेलर क्रमांक CG 04 PP 8113 को रोका गया। जांच में पाया गया कि वाहन में 200–250 यात्री सवार थे, जो बेमेतरा जिले के ग्राम बहेरघर के निवासी हैं और रायगढ़ स्थित मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर…

Read More

महासमुंद:- छत्तीसगढ़ के खल्लारी इलाके में बड़ा हादसा हुआ, जब मंदिर से लौटते समय रोप वे अचानक गिर गया। रोप वे में 5 से 6 लोग सवार थे। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। खल्लारी थानाक्षेत्र की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

Read More