Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » अब अनजान नंबर से आने वाली कॉल में दिखेगा कॉलर का असली नाम, TRAI और DoT ला रहे नया सिस्टम
    टेकनालाजी

    अब अनजान नंबर से आने वाली कॉल में दिखेगा कॉलर का असली नाम, TRAI और DoT ला रहे नया सिस्टम

    DabangBy DabangOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर कोई अनजान नंबर से कॉल करता है, तो अब आपको उसका असली नाम भी दिखेगा। TRAI और डॉट ने मिलकर इस नई सेवा को शुरू करने का फैसला किया है। यह सेवा डिफॉल्ट रूप से चालू रहेगी और इसका मुख्य उद्देश्य है फर्जी कॉल्स और ऑनलाइन ठगी को रोकना।

    कनेक्शन के समय दिया गया नाम ही दिखेगा

    टेलीकॉम कंपनियों के मुताबिक, जो नाम किसी व्यक्ति ने मोबाइल कनेक्शन लेते समय दिया था, वही नाम कॉल रिसीव करने वाले के फोन पर दिखाई देगा। पहले TRAI ने यह सुझाव दिया था कि यह सेवा केवल मांगने पर ही शुरू हो, लेकिन DoT ने कहा कि इसे सभी के लिए डिफॉल्ट रूप में लागू किया जाना चाहिए।दोनों संस्थाओं की सहमति के बाद अब इस पर औपचारिक कार्यवाही शुरू हो गई है।

    कौन से नेटवर्क पर काम करेगी यह सुविधा

    यह नई सुविधा 4G और 5G नेटवर्क पर शुरू की जाएगी, क्योंकि इन नेटवर्क्स में पर्याप्त बैंडविड्थ मौजूद है। वहीं, 2G और 3G नेटवर्क पर तकनीकी दिक्कतों की वजह से यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इस सिस्टम के आने से यूजर्स को स्कैम कॉल्स और स्पैम संदेशों से काफी हद तक राहत मिलेगी।

    इन लोगों की पहचान रहेगी गुप्त

    TRAI और DoT ने यह भी तय किया है कि जिन लोगों ने CLIR सुविधा ली है, उनका नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। यह सुविधा आमतौर पर खुफिया एजेंसियों, सरकारी अफसरों और विशेष व्यक्तियों को दी जाती है। वहीं, कॉल सेंटर, टेलीमार्केटर्स और बल्क यूजर्स को यह सुविधा नहीं मिलेगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

    कैसे लागू होगा नया सिस्टम

    DoT अब कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन सेवा का फ्रेमवर्क तैयार कर रहा है।इस योजना को लागू करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय से भी चर्चा होगी.सरकार जल्द ही नए दिशा-निर्देश जारी करेगी, जिसके बाद टेलीकॉम कंपनियां तकनीकी तैयारी शुरू करेंगी।

    सुरक्षा और पारदर्शिता में बढ़ोतरी

    यह कदम न केवल डिजिटल सुरक्षा को बढ़ाएगा, बल्कि लोगों को साइबर क्राइम और फोन फ्रॉड से बचाने में मदद करेगा। अब किसी अनजान नंबर की कॉल उठाने से पहले ही आप जान सकेंगे कि कॉल कौन कर रहा है — जिससे स्मार्टफोन यूजर्स को बेहतर सुरक्षा मिलेगी।

    Post Views: 275
    breaking news Caller id Calls DOT Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news ONLINE System Technology Today khabar TRAI दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.