Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है जहां पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात आरोपी ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार मामला पंडरी थाना इलाके के दलदलसीवनी इलाके का है जहां मृत युवक का नाम गोकुल निषाद बताया जा रहा है। वही जितेंद्र नामक युवक घायल है जिसे उपचार के लिए गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला शराब पीने के दौरान हुए विवाद का है जिसके बाद पुरानी रंजिश के चलते गोकुल की हत्या कर दी गयी। फिलहाल आरोपी…
नई दिल्ली : बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साफ कर दिया है कि पार्टी को अभी से चुनावों की तैयारी में लगना होगा और इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करनी होगी। बता दें कि चुनाव वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्य शामिल हैं। पार्टी ने दिल्ली में हुई कार्यकारिणी बैठक में 2024 की रूपरेखा तैयार कर दी है। जोर देकर कहा गया है कि अगर लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करनी है तो उसकी शुरुआत इस साल होने वाले 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव से करनी होगी।…
नई दिल्ली/रायपुर : छत्तीसगढ़ में आदिवासी वर्ग के लिए 58% आरक्षण जारी रखने की आदिवासी समाज की याचिका पर अंतरिम राहत देने से सुप्रीम कोर्ट ने इंकार कर दिया है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई के बाद अदालत ने सभी पक्षकारों को 4 मार्च तक लिखित जवाब पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई अब 22 मार्च को होगी। बता दें कि उच्चतम न्यायालय में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी वाले फैसले को लेकर 11 स्पेशल लीव पिटीशन दायर हुई हैं। इसमें से एक याचिका राज्य सरकार की, तीन आदिवासी संगठनों की,…
बीजापुर : स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत सीधी भर्ती में अनियमितता की जांच के बाद जांच समिति ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. प्रतिवेदन प्रस्तुत के आधार पर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने बड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने CMHO ऑफिस बीजापुर में पदस्थ लेखापाल चैन सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया है. लेखापाल ने सिविल सेवा आचरण नियम के तहत घोर लापरवाही की है कलेक्टर के आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि में लेखापाल का मुख्यालय सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल में निर्धारित किया गया है. देखें आदेश-
रायपुर : Horoscope Today 17 Jan 2023 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। हर ग्रह का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। आज के दिन भगवान हनुमान की सच्चे मन से पूजा पाठ करने वाले भक्तों पर कृपा जरूर बरसती है। मेष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मानसिक कठिनाइयां हो सकती हैं। अनावश्यक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य को…
बलरामपुर : बलरामपुर के तातापानी महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों, स्थानीय कलाकारों और बालीवुड के कलाकारों ने मंच साझा किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत जिले के स्कूली बच्चों के नृत्य प्रदर्शन से शुरू हुई। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व तीज त्यौहारों के साथ ही देशभक्ति गानों की थीम पर थिरकते हुए स्कूली बच्चों की प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन आकर्षण का केंद्र बालीवुड सिंगर शान रहे। मंच पर आते ही शान ने छत्तीसगढिया सबले बढ़िया के नारे के साथ दर्शकों के दिल…
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल राज्य में किसानों से समर्थन मूल्य (MSP) पर 100 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कर अपने पिछले साल के रिकार्ड को ब्रेक करते हुए एक नया रिकार्ड कायम किया है। राज्य में बीते साल 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने इस बात की जानकारी दी है। इस साल राज्य में एक नवंबर 2022 से शुरू हुआ धान खरीदी का महाअभियान अभी भी जारी है। अनुमान जताया जा रहा है कि इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा सकती है।
रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के 8 महीने बाकी है, इससे पहले कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में किए गए शराबबंदी के वादे को लेकर प्रदेश सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के लिए बनाई गई राजनीतिक कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा की अध्यक्षता में सात सदस्यीय दल 21 जनवरी को गुजरात के दौरे पर जाएगा। जबकि 26 जनवरी के बाद समिति बिहार का दौरा करेगी। इसी के साथ कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में शराब बंदी हो सकती है। बता दें कि अगस्त 2022 में कमेटी की तीसरी बैठक में शराबबंदी वाले राज्यों…
रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सूबेदार भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि तय हो गई है। 29 जनवरी को ये परीक्षा होगी। व्यापम के जरिये परीक्षा होगी। व्यापम ने तैयारी पूरी करते हुए 29 जनवरी की तारीख निर्धारित की है। परीक्षा का समय पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जगदलपुर : सुबह घूमने निकले किलेपाल के पूर्व सरपंच व भाजपा जिला मंत्री की लाश घर से 2 किमी दूर एक पुलिया के नीचे मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ ही फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बास्तानार किलेपाल में रहने वाले भाजपा जिला मंत्री व पूर्व सरपंच बुधराम करतम पैदल घर से घूमने के लिए निकले थे। बाद में घर से 2 किमी दूर पुल के नीचे उनका शव मिलने की जानकारी परिजनों को मिली। बताया जा रहा है कि…
