Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायगढ़ : शहर के सोनूमुड़ा मोहल्ले में एक घर के अंदर युवक की अधजली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुुंची पुलिस ने हत्या की आंशका जताई है। वहीं मामले में पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि जूटमिल थाना क्षेत्र के सोनुमुडा मोहल्ले में मृतक जितेश चैहान 42 वर्ष की अधजली लाश घर के अंदर मिली है। मृतक सोनुमुडा का रहने वाला था लेकिन भाईयों के साथ हुए विवाद के बाद वह उनसे अलग होकर विनोबा नगर में रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक शनिवार…
भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई चरोदा निगम कार्यालय के सामने सोमवार रात बड़ी सड़क दुर्घटना होते होते बची। नेशनल हाईवे से शांति नगर की ओर जा रहे एक कार चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा। जिससे वह गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका और सड़क किनारे लगे एक एगरोल व फल के ठेले को उड़ा दिया। इसी दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों चालक की पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार भिलाई-03 कन्या शाला के पास किराये में रहने वाला ट्रांसपोर्टर रवि यादव सोमवार की रात करीब आठ बजे अपनी कार क्रमांक सीजी-07 बीडी 8519 से अपने घर जा रहा…
नई दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम को घर में हुए वर्ल्ड कप में नॉकआउट राउंड्स में पहुंचने से पहले ही हार का सामना करना पड़ा। घर में हो रहे हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के बाहर हो जाने के बाद काफी बवाल मचा हुआ है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बीते दिनों उड़ीसा में आयोजित हुए 15वें पुरुष हॉकी वर्ल्डकप में नेशनल टीम के निराशजकनक प्रदर्शन को अपने इस्तीफे की वजह बताई हैं। मुख्य…
रायपुर/कोलकाता : साइको किलर उदयन दास को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। उदयन ने रायपुर में माता-पिता और भोपाल में प्रेमिका की हत्या कर तीनों के शव घर में ही दफना दिए थे। कुल 21 लोगों की गवाही के बाद ये सजा रायपुर जिला कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एचएस टेकाम की कोर्ट ने सुनाई है। आरोपी ने अपने माता पिता की हत्या 2010 में कर घर के गार्डन में शव को दफना दिया था। उल्लेखनीय है कि साइको किलर उदयन दास ने 2010 में रायपुर के डीडी नगर इलाके में पिता बीके दास और मां इंद्राणी की हत्या कर…
U19 Womens T20 World Cup : भारत ने पहली बार शेफाली वर्मा की अगुआई में टी-20 अंडर-19 महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। टीम इंडिया ने 29 जनवरी को हुए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। भारत ने महिला क्रिकेट में पहली बार आईसीसी की ट्रॉफी जीती है। इस जीत में मैदान पर मौजूद 11 खिलाड़ियों का जीतना योगदान रहा है ठीक वैसे ही मैदान के बाहर भी टीम से जुड़े सपोटिंग स्टाफ में कुछ खास लोग रहते है जो इन खिलाड़ियों को हर एक मैच के लिए फिट रखते है, ताकि…
राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। मेष राशि- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। संयत रहें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध निर्माण के नियमितिकरण के प्रकरणों के निराकरण में विलंब पर गहरी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कलेक्टरों को प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए यह नियम लाया गया है, राज्य सरकार ने लोगों को अवैध निर्माण के नियमितिकरण कराने का मौका दिया है, इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इसका जनता के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करें। मुख्यमंत्री ने इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता से करने के…
बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : नगर पंचायत कसडोल में केवट कर्मचारी उत्थान समिति कसडोल एवं छत्तीसगढ़ केंवट निषाद समाज कसडोल परीक्षेत्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित भक्त गुहा निषादराज जयंती एवं प्रतिभा सम्मान में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं क्षेत्रीय विधायक शकुंतला साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। भगवान श्री रामचंद्र जी, सीता ,लक्ष्मण एवं केंवट निषादराज की विधिवत पूजा अर्चना अतिथियों ने किए। इसके पूर्व समाजजनों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का मेडल प्रशस्ति पत्र देकर सम्माननित किया गया साथ ही समाज की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व सुवा नृत्य की प्रस्तुति…
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार को बम ब्लास्ट होने से एक महिला घायल हो गई। चपेट में आने से महिला का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। हादसे के बाद महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख सिम्स रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां धमाका हो गया। जानकारी के मुताबिक, पसान क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला निवासी दुर्गा प्रजापति (22) अपने पति राम भरोसे प्रजापति के साथ सोमवार को ग्राम दर्रीपारा के…
कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गन्ने के खेत में भीषण आग से लगभग 40 एकड़ में फैले गन्ने की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। फिलहाल गन्ने के खेत में आगे लगने का अज्ञात है। जानकारी के अनुसार पोंडी चौकी के ग्राम रुसे मोहतरा, कांपा खार गन्ने की खेत में आग लग गई। आग लगते ही किसानों में हड़कंप मच गया और फायरब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग को काबू किया गया। लेकिन, जबतक दमकल की टीम मौके पर पहुंचती 40 एकड़ गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई। इस…
