Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : जल संसाधन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कांकेर जिले के कापसी उपसंभाग में पदस्थ प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी आर.एल. धीवर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण, तथा अपील) नियम, 1966 के प्रावधानों के तहत निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय अधीक्षण अभियंता इन्द्रावती परियोजना मंडल, जगदलपुर में संबंद्ध किया गया है। गौरतलब है कि जल संसाधन विभाग के कांकेर संभाग अंतर्गत परलकोट जलाशय के वेस्ट वियर से स्केल वॉय के बीच 21 मई 2023 से लगातार चार दिनों तक 4 हजार 104 क्यूबिक मीटर पानी अनाधिकृत रूप से बहा दिया गया था। निलंबन आदेश में जल संसधान…
कांकेर : जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाते हुए तेंदूपत्ता फड़ों में आगजनी की है। बता दें कि बड़गाँव थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने दो जगहों पर तेंदूपत्ता फड़ों में आगजनी की है। इस घटना में करीब डेढ़ सौ बोरी तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात 8 से 10 की संख्या में हथियार बंद नक्सली मौके पर पहुंचे और तेंदूपत्ता फड़ में रखे बोरों को आग के हवाले कर फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलने पर बड़गाँव थाना प्रभारी…
रायपुर : रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में है। युद्धस्तर पर चलने वाली प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही आम जनता में भी महोत्सव को लेकर गजब का उत्साह नजर आ रहा है। आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसका थीम रामायण के अरण्य कांड पर आधारित है। इसके चलते मंच को भी अरण्य कांड की थीम पर ही सजाया जा रहा है। तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशिष्ट आतिथ्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में 1 जून…
बलौदाबाजार : महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सोनाखान एकीकृत बाल विकास परियोजना में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 18 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1 पद सैहाभाठा आंगनबाड़ी केन्द्र एवं सहायिका के 18 पदों के लिए आंगनबाड़ी केन्द्र चरौदा-1, कौहाकुड़ा, बरपानी-2, कुम्हारीडीपा, खैरा(ब), मढ़ीपार, परसदा, नवापारा (टेमरी), बया-1, बया-2, बया-3, रंगोरा-1, गिधपुरी, अवराई -1, नवागांव, छाता, पुटपुरा, गबौद शामिल है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण एवं सहायिका पद के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यह पद केवल महिलाओं के लिए है। आवेदन करने…
रायपुर : भाजपा द्वारा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर चलाये जा रहे जनसंपर्क अभियान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने तीखा वार किया है। सुशील आनंद ने कहा कि भाजपा के नेता जब जनता से संपर्क करने जाये तो वस्तुओं की तुलनात्मक सूची, मोदी के प्रमुख वायदों का हिसाब जनता के बीच लेकर जाये, दावा है कि जनसंपर्क अभियान भाजपा को बीच में भी बंद करना पड़ेगा। जनता जानना चाहती है मोदी के द्वारा किये वायदे कब पूरे होंगे? मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी साल में…
Horoscope Today 1 Jun 2023 : इन राशियों का चमकेगा भाग्य, होगी धन की बरसात, जानिए अन्य जातकों का हाल…
रायपुर : Horoscope Today 1 Jun 2023 : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज यानी गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है। मेष राशि- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में स्थान…
महासमुंद/पिथौरा : लिलेश्वर निषाद : बसना विधानसभा सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़े लोरम में जगन्नाथ मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया और सनातन परम्परा के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जी ने पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर भवन की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल जी ने कहा कि व्यक्ति को धर्म और सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा मंदिर, मठों धार्मिक स्थलों से मिलती है। ईश्वर पूरे ब्राहमंड के रचेयता हैं और उनकी शक्ति से ही धरती, आकाश, पाताल सहित पूरे ब्राहमंड का अस्तित्व कायम है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति…
महासमुंद/पिथौरा : लिलेश्वर निषाद : ग्राम उतेकेल के दो दिवसीय अखंड रामायण कार्यक्रम में नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल जी शामिल हुए। तथा उन्होंने श्रीराम जी, लक्ष्मण जी, माता सीता जी व हनुमान जी के छाया चित्र की पूजन कर क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक समिति के द्वारा फुलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि मर्यादा पुषोत्तम भगवान श्रीराम का हमारे छत्तीसगढ़ से गहरा संबंध रहा है। भगवान श्री राम हमारे ईष्ट व आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि श्रृंगी ऋषि,…
बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के तहत जिला प्रशासन के सहयोग से गौठानों में ग्रामीण महिलाएं विभिन्न आजीविका गतिविधियां संचालित कर स्वालंबन की राह पर अग्रसर हो रही हैं। कभी महिलाओं का दूसरे के खेतों में रोजी-मजदूरी और कई महिलाएं तो घर पर ही चूल्हा-चौका में उनका समय बीतता था। लेकिन अब शासन की गोधन न्याय योजना के कारण उनको काम तो मिला है साथ ही महिलाएं आत्मनिर्भर भी हो गई है। बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के पलारी जनपद अंतर्गत ग्राम दतान के संगवारी महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से गौठानों…
मुख्यमंत्री से हितग्रहियों ने साझा किए अनुभव देवकुमारी ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा आयोजित बेरोजगारी भत्ता योजना के राशि अन्तरण कार्यक्रम में अप्रैल माह में छूटे हुए हितग्रहियों सहित द्वितीय किश्त की राशि का अन्तरण बटन दबाकर किया। बेरोजगरी भाता योजना के तहत दो माह में जिले के 4320 हितग्रहियों को एक करोड़ 8 लाख रुपये की राशि जारी किया गया है। कार्यक्रम में कलेक्टर चंदन कुमार, सीईओ जिला पंचायत…
