Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
कांकेर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिले के जिन क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन संपन्न कराये जा रहे हैं, उन समस्त ग्राम पंचायतों के सीमा क्षेत्र के भीतर रहने वाले समस्त अनुज्ञप्तिधारियों (लाइसेंसियों) को अपने-अपने आग्नेय अस्त्र-शस्त्र नजदीकी पुलिस थाना में तत्काल जमा कराने के लिए आदेशित किया है। अनुज्ञप्तिधारी (लाइसेंसी) अपने अस्त्र-शस्त्र कांकेर जिला के शस्त्र डीलर जिनके पास शस्त्र डिपॉजिट करने का अनुज्ञप्ति है, वहाँ भी जमा कर सकते हैं। जो व्यक्ति शस्त्र डीलर के पास शस्त्र जमा करते हैं, उसकी सूचना संबंधित थाने में प्रदाय करेंगे। संबंधित शस्त्र डीलर थानावार जानकारी तैयार…
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिनांक 15 मई 2023 को जिला बलौदा बाजार भाटापारा के विधानसभा क्षेत्र ग्राम कड़ार में आयोजित भेंट मुलाकात के दौरान भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका या किसान किताब की कृषक के जीवन में महत्ता को दृष्टिगत रखते हुये इसे एक नया सम्मान जनक नाम देने का आव्हान आम जनता से किया है। इसके नामकरण के लिए आम जनता से प्रस्ताव आमंत्रित करने एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को रूपये एक लाख का पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गयी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप नामकरण को अंतिम रूप देने…
रायपुर : दो साधुओं ने चमत्कार दिखाने के नाम पर सराफा कारोबारी से ठगी कर ली। मामला रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बूढ़ापारा स्थित वर्मा कॉम्पेक्स की राज्यश्री ज्वेलर्स नाम की ज्वेलरी शॉप के संचालक उमेश माथुर ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी है। बाबाओं की तलाश की जा रही है। दुकान के संचालक उमेश माथुर को इन बदमाशों ने बड़ी ही चालाकी से ठगा। ठग साधुओं ने कारोबारी को अपनी बातों में उलझाकर हाथ में पहनी सोने की अंगूठी उड़ा ली। अंगुठी में पुखराज जैसे पत्थर जड़े थे, इसकी कीमत 45 हजार से ज्यादा…
रायपुर : शिक्षा विभाग में भी अजब-अनूठा खेल चलता है। जिस अधिकारी को बीईओ के पद पर हटाया गया था, उस अधिकारी को संयुक्त संचालक के कुमार ने अपने कार्यालय में बुला लिया। दरअसल 25 मई को गरियाबंद के विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरपी दास को पद से हटाकर उन्हें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा विकासखंड छुरा में प्राचार्य बनाया था। 5 दिन बाद ना जाने संयुक्त संचालक को क्या हुआ, कि उन्होंने अपने आदेश में संशोधन करते हुए आरपी दास को अपने पास बुला लिया। रायपुर के संयुक्त संचालक ने आदेश जारी कर लिखा है कि आरपी दास को संभागीय…
रायपुर : राजधानी में मोवा स्थित महेंद्रा शोरूम में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पिता के साथ शोरूम से कबाड़ का सामान खरीदने के लिए गया हुआ था। तभी वह ट्रांसफार्मर के पास से लोहे का रॉड उठाने लगा। इसी दौरान उसे जोरदार करंट लग गया। उसे सही वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक का नाम प्रथम गुप्ता बताया जा रहा है। आरोप लग रहे हैं कि शोरूम संचालकों से पीड़ित को कोई मदद नहीं मिल सकी। अगर सही वक्त पर उसे अस्पताल ले जाया जाता…
कांकेर : कांकेर में मोबाइल के लिए 21 लाख लीटर पानी बर्बादी के मामले में एक और बड़ा एक्शन हुआ है। एसडीओ के निलंबन के बाद फूड इंस्पेक्टर राजेश बिश्वास, जल संसाधन विभाग के एसडीओ रामलाल धीवर और सब इंजीनियर छोटेलाल ध्रुव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नायब तहसीलदार सुनील कुमार ध्रुव की रिपोर्ट पर पखांजूर थाने में धारा 430, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले जल संसाधन विभाग के एसडीओ आरएल धीवर को भी निलंबित कर दिया गया था। आरोप है कि उन्होंने ही फूड इंस्पेक्टर का मोबाइल निकालने के लिए जलाशय खाली…
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद मे भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहाँ एनएच 53 साकरा थाना क्षेत्र में भगत देवरी गांव के पास खड़ी ट्रक को ओड़िशा की तरफ से आ रही दो ट्रको ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद तीनों ट्रकों में भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, तीनों ट्रकों की चपेट में आने की वजह एक ट्रक मे ऑयल होना बताया जा रहा है. हादसे मे चालक संदाम अंसारी की जलने से मौत हो गई और एक चालक गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है. वही एक अन्य चालक गायब…
रायपुर : छत्तीसगढ़ी सुपर स्टार और पद्मश्री अनुज शर्मा आज भाजपा में शामिल होंगे। प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में अनुज शर्मा भाजपा ज्वॉइन करेंगे। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। अनुज शर्मा के साथ अन्य कई समाजसेवी भी बीजेपी में शामिल होंगे। अनुज शर्मा के भाजपा ज्वाइन करने से प्रदेश की राजनीति में हलचलें तेज हो सकती है। बता दें छत्तीसगढ़ में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने को हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा नए चेहरों को मौका देने का प्रयास कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अनुज…
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और एफएलसी सुपरवाइजर्स को ईवीएम/वीवीपीएटी की एफएलसी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में उन्हें कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपीएटी से संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रकियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली और ईसीआईएल, हैदराबाद के अधिकारियों ने ईवीएम/वीवीपीएटी की एफएलसी के साथ ही ईवीएम की हैंडलिंग और जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में बताया। जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और…
सारंगढ़ : DEO के खिलाफ शिकायत करने वाले शिक्षक को ही सस्पेंड करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर अब संयुक्त शिक्षक संघ ने सवाल खड़ा लिया है। संयुक्त शिक्षक संघ ने बयान जारी कर विभाग की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा किया है। संयुक्त शिक्षक संघ ने कहा है कि शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों ने सरकार को बदनाम और कमजोर करने का ठेका ले लिया है। जिनका कारनामा नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में भी दिखा है। यहां की प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डेजीरानी जांगड़े के भ्रष्ट रवैये, अभद्रता पूर्ण व्यवहार और शिक्षकों…
