महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद मे भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहाँ एनएच 53 साकरा थाना क्षेत्र में भगत देवरी गांव के पास खड़ी ट्रक को ओड़िशा की तरफ से आ रही दो ट्रको ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद तीनों ट्रकों में भीषण आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, तीनों ट्रकों की चपेट में आने की वजह एक ट्रक मे ऑयल होना बताया जा रहा है. हादसे मे चालक संदाम अंसारी की जलने से मौत हो गई और एक चालक गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है. वही एक अन्य चालक गायब हो गया है. इधर, सांकरा पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क से जले ट्रक को किनारे लगाकर जांच में जुट गई है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
