Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : प्रशासन ने आईएएस अधिकारी आलोक शुक्ला के संविदा नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत डॉ. आलोक शुक्ला (गा.प्र.से.) को उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 03 वर्ष के लिए प्रमुख सचिव (असंवर्गीय), संसदीय कार्य विभाग के रिक्त पद पर पदस्थ किया गया है। बता दें कि डॉ.आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति की 31.05.2023 को समाप्त हो गई है। जिसके बाद उनकी संविदा नियुक्ति को आज 01.06.2023 से एक वर्ष के लिए नवीनीकरण कर दिया गया है और उन्हें अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक यथावत प्रमुख सचिव,…
रायपुर : छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने नियमों के मुताबिक एग्रीमेंट के अनुसार समय सीमा पर सुविधा मुहैया नहीं कराने वाले प्रमोटर पर जुर्माना लगाया है। समय सीमा के भीतर एग्रीमेंट के नियमों का पालन न करने एवं आवेदक पक्ष को सुविधा मुहैया नहीं कराए जाने पर विलंबित अवधि की ब्याज राशि 3 लाख 91 हजार 809 रूपए का जुर्माना लगाया गया और प्रमोटर को दो महीने में संबंधित आवेदक को भुगतान करने का आदेश दिया गया था। रजिस्ट्रार छ.ग. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक रवि कुमार देशमुख पिता- कौशल प्रसाद देशमुख एवं रमेश कुमार देशमुख…
रायपुर : विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस का रूख क्या होगा? क्या पार्टी चुनाव लड़ेगी ? या फिर पार्टी का विलय होगा? अमित जोगी ने कार्यकर्ताओं के नाम पत्र लिया है। पत्र का आशय साफ है कि जोगी कांग्रेस कुछ बड़ा फैसला करने वाली है। एक तरफ परिवारिक उलझन, दूसरी तरफ विश्वासपात्र नेताओं का पार्टी से किनारा, जोगी कांग्रेस के लिए ये वक्त काफी नाजुक है। ऐसे में अमित जोगी ने इमोशनल खत लिखकर इस सप्ताह अहम निर्णय लेने की बात कहते दिख रहे हैं और गुजारिश कर रहे हैं कि फैसले में कार्यकर्ता उनका साथ दें। ये चिट्ठी उन्होंने…
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जहां कांग्रेस नेता के सूने मकान से लाखों की चोरी हो गई। कांग्रेस नेता अरविंद गुप्ता के घर लाखों रुपए नगदी समेत जेवरात पार कर दिए हैं। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बौरीपारा स्थित रिंगरोड की है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता अरविंद गुप्ता अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए परिवार के साथ रायपुर गए हुए थे। तभी घर को सूना पाकर शातिर चोरों सोना – चांदी के जेवरात सहित नगद पार कर दिए। इसके बाद नौकरानी ने इसकी जानकारी पुलिस और…
रायगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले में श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। 400 बिस्तरों के इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को अब एडवांस कैथ लैब, आईसीयू की सुविधाएं मिलेगी। बालाजी हॉस्पिटल में 12 वेंटीलेटर के साथ 70 बिस्तरों का एडवांस आईसीयू सेटअप तैयार किया गया है, जिससे जिले के आसपास के गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज सुविधाएं मिलेंगी। इस अस्पताल में एडवांस कैथ लैब भी स्थापित किया गया है ताकि दिल की बीमारियों से जुड़े मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक्मो मशीन के साथ रेस्पिरेटरी…
रायपुर : थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत गीतांजली नगर स्थित मकान में लाखों रुपए की चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी डी. रवि राव को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत गीतांजली नगर निवासी प्रार्थी अब्दुल गनी के मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी प्रार्थी के घर से लाखों रुपए कीमत के सोने, हीरे एवं प्लेटिनम के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी की किया था। आरोपी मूलत: गंजाम उड़ीसा का निवासी है। आरोपी पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में आंध्र प्रदेश राज्य से रह चुका जेल निरूद्ध है। आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने एवं…
बालोद : छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के अरौद गांव में देर शाम घर से निकली बुजुर्ग महिला की जली हुई लाश मिली है. बताया जा रहा है कि खेत में पलारी जलाते वक्त बुजुर्ग महिला आग की चपेट में आई है, जिससे उसकी मौत हो गई. बुजुर्ग महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक बुजुर्ग का नाम बुधनतींन बाई बताया जा रहा है. जो गुरुवार शाम अपने घर से खेत जाने के लिए निकली थी. आज सुबह उसकी लाश मिलने पर लोगों ने इसकी सूचना बालोद पुलिस को दी. जिसके बाद बालोद पुलिस ने…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज भाजपा के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है जिससे उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में मदद मिलने के आसार बढ़ गए हैं। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार और पद्मश्री से सम्मानित अनुज शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उनेक साथ ही पद्मश्री पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले समेत कई समाजसेवी ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। भाजपा में प्रवेश करने को लेकर वीआरएस लेने वाले नीलकंठ टेकाम के नाम की भी काफी चर्चा हो रही थी लेकिन फिलहाल वे बीजेपी में शामिल नहीं हुए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रभारी ओम माथुर…
महासमुंद : नेशनल हाईवे 53 में चैन डिपो के पास बिगड़ी खड़ी ट्रक से दो ट्रकों के टकरा जाने से तीनों में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते तीनों ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो गई वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद महासमुंद एवं सरायपाली से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया तब तक तीनों ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो गया था उक्त घटना में एक ट्रक चालक की भी जलकर मौत हो जाने की खबर किंतु अभी तक इसकी स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है । घटना बुधवार की रात करीब 1:00…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में वन रक्षक भर्ती परीक्षा में अजीबो गरीब रिकॉर्ड हो गया। अब ये अभ्यर्थी का रिकॉर्ड है या फिर विभाग की लापरवाही का रिकॉर्ड, ये तो पता नहीं, लेकिन जो हुआ अब उस पर विभाग की मंशा जरूर सवालों में है। दरअसल कवर्धा में वन रक्षक भर्ती का फिजिकल चल रहा है। इस परीक्षा की शारीरिक दक्षता के लिए 200 मीटर की दौड़ में 2008 के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड टूट गया! यह रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के दो अभ्यर्थियों ने तोड़ दिया. उर्मिला नाम की अभ्यर्थी ने 200 मीटर दौड़ 14.07 सेकंड और…
