Author: Amrendra Dwivedi

बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिलें में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत माह मई 2023 में 1 मई से लेकर 29 मई तक विभिन्न खनिजों के अवैध परिवहन के 45 एवं अवैध उत्खनन के 02 प्रकरण छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम-71 सहपठित खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 (4) के तहत् प्रकरण दर्ज किया किया गया है। जिसमें आज दिनांक तक 27 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 5 लाख 58 हजार 960 रूपये अर्थदंड/समझौता…

Read More

कम्पोस्ट खाद का उठाव खरीफ फसल की बुआई से पहले करवाएं समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि स्कूल जतन योजना के तहत जीर्णोद्धार कार्यों को निर्माण विभाग 15 जून तक पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत गोठानों में बने कम्पोस्ट खाद का उठाव खरीफ फसल की बुआई से पहले करवाएं। इसके लिए समितियों में भंडारण को पूर्ण करवाते हुए ज्यादा से ज्यादा कम्पोस्ट खादों का वितरण करवाएं। किसानों द्वारा कम्पोस्ट खाद की जहां ज्यादा मांग है उसे प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। कलेक्टर…

Read More

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में इसी साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी दल सूबे की खाक छानने में लगे हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी इस वक्त बस्तर दौरे पर हैं। जहां वो संभाग की सभी 12 सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। ओम माथुर के बस्तर प्रवास से कांग्रेस में भी हलचल बढ़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने जगदलपुर के लालबाग मैदान में 2 जून को कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही है। जिसमें बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों से विधायक और संभाग के कार्यकर्ता यहां जुटेंगे। सम्मेलन में…

Read More

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ राइस मिलर एसोसिएशन द्वारा एफसीआई और मोदी सरकार के उपर लगाए गए करोड़ों की अवैध वसूली के आरोप पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि मैं खाऊंगा ना खाने दूंगा कहने वाले नरेन्द्र मोदी सरकार की यह असली हकीकत है। मोदी की सरकार में ऊपर से नीचे तक बेतहाशा वसूली और खाने, खिलाने का खेल चल रहा है। भारतीय खाद्य निगम के अधिकारी गिरोह बनाकर प्रदेश के राइस मिलरों से प्रति 29 मिट्रिक चावल स्वीकृत करने के एवज में 7500 रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं और साथ ही एफसीआई…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपर मुख्य सचिव व छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा की महानिदेशक रेणु पिल्ले ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 के तीन अधिकारियों नम्रता चौबे, प्रखर चन्द्राकर और युवराज मरमट को छत्तीसगढ़ कैडर पर आबंटित किया गया है। इन अधिकारियों को 52 सप्ताह के जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु जिलों में पदस्थ किया गया है। इस वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 5 सप्ताह का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिनांक 29 मार्च 2023 से 30 जून 2023 तक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा…

Read More

रायपुर : केन्द्र सरकार ने अमरेन्दु प्रकाश को स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया सेल का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। अमरेन्दु इस समय डायरेक्टर बोकारो स्टील प्लांट और सेल में संचालक थे। अमरेंन्दु प्रकाश से पहले 1987 बैच के आईएएस नरेन्द्र नाथ सिन्हा सेल चेयरमैन के प्रभार में थे। उनसे पहले सोमा मंडल चेयरमैन रही हैं। जो अप्रैल में रिटायर हुईं। सेल के अधीन भिलाई स्टील प्लांट, दुर्गापुर, और बोकारो स्टील प्लांट आते हैं।

Read More

कोरबा : गर्मियों के मौसम में सांपों का शाम में निकलना काफी हद तक बढ़ जाता है। अब तक ये रिहायशी इलाकों में निकलते थे लेकिन अब अस्पतालों में भी इनका निकलना शुरु हो गया है। दरअसल एक अस्पताल में अचानक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप कोई ऐसा वैसा भी नहीं बल्कि नाग सांप था। सांप दिखा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के महिला वार्ड में और वो भी एक मरीज के बेड के नीचे। सांप देखते ही मरीज और परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीँ आस-पास के मरीज भी खौफ में आ गए। बताया जा रहा है कि…

Read More

कोरबा : जिले के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे के बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम चोटिया के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से आ रही एक और ट्रक उससे टकरा गई। इस टक्कर से ट्रक के केबिन में खाना बनाने के लिए रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। भिड़ंत के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में भीषण आग लग गई। इस दौरान चालक और परिचालक केबिन में ही फंसे रहे। जिसके बाद डायल 112 और पुलिस की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। दोनों गंभीर रुप…

Read More

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेरोजगारी भत्ते की दूसरी किश्त जारी करते हुए युवाओं से कहा कि आपको बेरोजगारी भत्ते से सहायता मिल रही है, लेकिन मुझे बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथ में रोजगार होगा। सरकारी नौकरी के लिए हम लगातार वेकेंसी निकाल रहे हैं इसके साथ ही आपको कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं ताकि आप अपना काम भी शुरू कर सकें। बेरोजगारी भत्ता एक छोटा सा सहयोग भर है, जिसके माध्यम से आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें। मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बेरोजगारी…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जमीन विवाद में एक शिक्षक की हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा हैं कि जमीन को लेेकर हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने शिक्षक के घर में घुसकर जमकर मारपीट करते हुए शिक्षक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना में टीचर बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मारपीट कर हत्या का ये मामला सारंगढ़ जिला के कोसीर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कोसीर के गौटिया पारा में त्रियुगीनारायण चंद्रा का परिवार निवास करता हैं। त्रियुगीनारायण…

Read More