कांकेर : जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाते हुए तेंदूपत्ता फड़ों में आगजनी की है। बता दें कि बड़गाँव थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर नक्सलियों ने दो जगहों पर तेंदूपत्ता फड़ों में आगजनी की है। इस घटना में करीब डेढ़ सौ बोरी तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात 8 से 10 की संख्या में हथियार बंद नक्सली मौके पर पहुंचे और तेंदूपत्ता फड़ में रखे बोरों को आग के हवाले कर फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलने पर बड़गाँव थाना प्रभारी जवानों से साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि जिले में नक्सलियों द्वारा इससे पहले भी तेंदूपत्ता फड़ों में आगजनी की गई है। नक्सली लगातार हरे सोना को निशाना बनाते हुए आगजनी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
