Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भतीजे के प्यार में जल्लाद बनी बीवी… 3 घंटे करंट देकर पति को तड़पाया, फिर जहर पिलाकर सीढ़ियों से फेंका! ऐसे खुली पोल

    May 31, 2026

    CG: बैलगाड़ी पर निकली विधायक की बारात : डिप्टी सीएम साव ने थामी बैलों की लगाम, कई विधायक- मंत्री और मुख्यमंत्री बने बाराती

    May 31, 2026

    बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, लोगों की सुरक्षित तरीके से लाया जा रहा नीचे

    May 31, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, June 1
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » Raipur Flower Exhibition: गांधी उद्यान में रंग बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी आज से, सेल्फी जोन भी…
    कारोबार

    Raipur Flower Exhibition: गांधी उद्यान में रंग बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी आज से, सेल्फी जोन भी…

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJanuary 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : गांधी उद्यान में आज से रंग बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी शुरू हो रही है। शाम पांच बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसका उद्घाटन करेंगे। विशिष्ट अतिथि संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत होंगे। प्रदर्शनी 10 हजार गमलों में 45 से अधिक फूलों की प्रजातियां सजने वाली हैं।

    गुलाब, गेंदा, ग्लेडोलाई, सेवंती, डेहलिया के अलावा जरबेरा, फ्लाक्स बर्बीना, कारनेशन, लीली आदि भी प्रदर्शित होंगे। पांच से 50 वर्ष तक के बोनासाई का प्रदर्शन होगा। यहां आने वाले लोगों को बागवानी के तरीके भी सिखाए जाएंगे। बता दें यहां सेल्फी जोन भी बनाया गया है, जो लोग अपने फोटो क्लिक कर सकते हैं।

    नौ जनवरी तक चलेगी प्रदर्शनी

    प्रदर्शनी का आयोजन उद्यानिकी विभाग, कृषि विश्वविद्यालय, निगम और जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के सहयोग से किया जा रहा है, जो नौ जनवरी तक चलेगी। यहां एक हजार सेवंती, 1000 पिनसुटिया (लाल रंग) का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रकृति की ओर से सोसाइटी के अध्यक्ष दलजीत बग्गा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को गमलों और छतों में सब्जी लगाने की विधि भी बताई जाएगी।

    इंदिरा गांधी कृषि विवि द्वारा कंद जगदलपुर से लाकर दिखाया और बेचा जाएगा। साथ ही औषधीय पौधे भी रखे होंगे। उन्होंने बताया कि दुर्ग, राजनांदगांव में होने वाली ड्रेगनफ्रूट की खेती की जानकारी मिलेगी। यहां आने वाले लोगों को अलग ही अनुभव होगा।

    20 उद्यानों को किया जाएगा पुरस्कृत

    रायपुर शहर के लिए गृह उद्यान स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। शहर के श्रेष्ठ 70 उद्यानों का निरीक्षण होगा और उसके आधार पर 20 उद्यानों को पुरस्कृत किया जाएगा। बागवानी के सिखाएंगे तरीके फूल प्रदर्शनी में बागवानी के तरीके भी सिखाए जाएंगे। गृह उद्यानों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें सर्वश्रेष्ठ को पुरस्कार दिया जाएगा।

    छत्तीसगढ़ के उत्पाद भी मिलेंगे

    फूलों के साथ जगदलपुर, जशपुर की चाय-काफी भी मिलेगी। कृषि उत्पाद, गृह वाटिका के लिए उपकरण मिलेंगे यहां लोगों को कृषि उत्पाद के साथ ही गृह वाटिका के लिए आवश्यक उपकरण भी मिलेंगे।

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी सीएम बघेल
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    भतीजे के प्यार में जल्लाद बनी बीवी… 3 घंटे करंट देकर पति को तड़पाया, फिर जहर पिलाकर सीढ़ियों से फेंका! ऐसे खुली पोल

    May 31, 2026

    CG: बैलगाड़ी पर निकली विधायक की बारात : डिप्टी सीएम साव ने थामी बैलों की लगाम, कई विधायक- मंत्री और मुख्यमंत्री बने बाराती

    May 31, 2026

    बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, लोगों की सुरक्षित तरीके से लाया जा रहा नीचे

    May 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    भतीजे के प्यार में जल्लाद बनी बीवी… 3 घंटे करंट देकर पति को तड़पाया, फिर जहर पिलाकर सीढ़ियों से फेंका! ऐसे खुली पोल

    By DabangMay 31, 20260

    उत्तर प्रदेश:- मुरादाबाद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. जो…

    CG: बैलगाड़ी पर निकली विधायक की बारात : डिप्टी सीएम साव ने थामी बैलों की लगाम, कई विधायक- मंत्री और मुख्यमंत्री बने बाराती

    May 31, 2026

    बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, लोगों की सुरक्षित तरीके से लाया जा रहा नीचे

    May 31, 2026

    CG: जिमखाना में देर रात चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने किया सील

    May 31, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.