Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की बेरहमी से हत्या—10 वार कर उतारा मौत के घाट

    May 4, 2026

    CG: साय सरकार का बड़ा फैसला छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच जाने कैसे पढ़े पूरा डिटेल

    May 4, 2026

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » मंत्री तोखन साहू ने लाइट मेट्रो ट्रेन के लिए रूस में किए गए एमओयू को बताया असंवैधानिक, मेयर ढेबर ने दिया जवाब
    राजनीति

    मंत्री तोखन साहू ने लाइट मेट्रो ट्रेन के लिए रूस में किए गए एमओयू को बताया असंवैधानिक, मेयर ढेबर ने दिया जवाब

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : रशिया में महापौर एजाज ढेबर द्वारा किए गए एमओयू को असंवैधानिक करार बताया जा रहा है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि महापौर द्वारा लाइट मेट्रो ट्रेन के लिए किया गया एमओयू असंवैधानिक है। केंद्र व राज्य सरकार की बिना अनुमति के इस तरह एमओयू नहीं किया जा सकता है। यह एमओयू नहीं, बल्कि जनता और देश का अपमान है। उन्होंने अपने निजी दौरे में कार्य क्षेत्र से बाहर जाकर काम किया है।

    वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि महापौर ने जनता के साथ भद्दा मजाक किया है। उनके द्वारा न तो राज्य सरकार से कोई अनुमति ली गई और न ही केंद्र सरकार से कोई अनुमति प्राप्त है। यह चुनावी दिखावा है। इस एमओयू का कोई आधार नहीं है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को महापौर द्वारा किए गए एमओयू के बाद बवाल बचा हुआ है। भाजपाई नेता एमओयू को लेकर आक्रामक हो चुके हैं।

    दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोंचे, मेरा निजी दौरा नहीं

    इधर, महापौर एजाज ढेबर का पूरे मामले में कहना है कि रशिया जाना उनका निजी दौरा नहीं है। भाजपा नेताओं को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सोंचने की जरूरत है। मुझे यहां की सरकार ने निमंत्रण भेजा है, तब मैं आया हूं। मैं यहां अपने खर्चे से नहीं आया हूं, मैं रायपुर आकर विस्तार से सभी दस्तावेज पेश करूंगा।2024-25 निगम बजट में लाइट मेट्रो ट्रेन का प्रस्ताव शामिल है। सामान्य सभा में इसे पास किया गया। इस पर चर्चा भी हुई थी। मैंने मास्को की यात्रा का भी जिक्र किया था।

    छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक कुंदन कुमार ने कहा, महापौर के मास्को दौरे की जानकारी विभाग को नहीं है। उनके द्वारा इस संबंध में कोई आफिशियल जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। नियमानुसार उनके द्वारा इस तरह के एमओयू नहीं किए जा सकते हैं। इस संबंध में भारत सरकार और राज्य सरकार की अनुमति आवश्यक है। बाकी बातें दस्तावेज देखने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी।

    Post Views: 525
    Bilaspur breaking news Cg news chhattisgarh Dupty cm arun sav Hindi Khabar Hindi News Karobar Latest Khabar Latest news Light Metro Trean Mahapore Ayaj Dhever Mantri Tokhan Sahu Raipur Rashiya Today khabar Today news दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की बेरहमी से हत्या—10 वार कर उतारा मौत के घाट

    May 4, 2026

    CG: साय सरकार का बड़ा फैसला छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच जाने कैसे पढ़े पूरा डिटेल

    May 4, 2026

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    उत्तरप्रदेश

    ब्लैकमेलिंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की बेरहमी से हत्या—10 वार कर उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 4, 20260

    उत्तरप्रदेश :- मेरठ से एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है,…

    CG: साय सरकार का बड़ा फैसला छात्र फ्री में देख सकेंगे आईपीएल मैच जाने कैसे पढ़े पूरा डिटेल

    May 4, 2026

    भीगी हुई मेथी सिर्फ डायबिटीज ही नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी है बहुत फायदेमंद, जानें कैसे

    May 4, 2026

    4 मई 2026 का राशिफल: सोमवार को इस राशि को सताएगी चिंता, काम में आएगी बाधा

    May 4, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.