बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों बाइक वाला प्यार खूब परवान चढ़ चल रहा है। मोहब्बत के नाम पर मर्यादा को मजाक बनाने वाले प्रेमी जोड़े का एक वीडियो बिलासपुर से वायरल हुआ है। प्रेमी जोड़ा चलती बाइक पर फिल्मी स्टाइल में रोमांस करता दिख रहा है। लड़का बाइक चला रहा है, जबकि युवती टंकी पर बैठकर युवक को गले लगाये हुए है। युवक युवती का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। बाइक की टंकी पर बैठकर युवक से लिपटी युवती अपना चेहरा छुपाये हुए है, जबकि जबकि लड़का पूरी रफ्तार में बाइक चला रहा है। आधी रात रोमांस जिस बाइक पर हो रहा है, वो बाइक नंबर कोरबा जिले का है ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
