रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दुकान में आग लग गई. पूरी घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है. यहां के सिटी सेंटर मॉल के पास स्थित होम डेकोरेशन की दुकान में आग का कहर देखने को मिला. दुकान की चौथी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी. आग की चपेट में आने से वहां रखा फर्नीचर जलकर खाक हो गया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है.
आग से लाखों का फर्नीचर राख
जानकारी के अनुसार, दुकान की चौथी मंजिल पर अचानक आग लग गई. इस मंजिल पर फर्नीचर और होम डेकोरेशन से जुड़ा सामान रखा हुआ था. आग फैलने के साथ ही वहां मौजूद सामान को काफी नुकसान पहुंचा. बताया जा रहा है कि चौथी मंजिल पर रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया. आग की शुरुआत कैसे हुई, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए. देवेंद्र नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद है और राहत कार्य में सहयोग कर रही है. दुकान की ऊपरी मंजिल पर आग लगने के कारण उसे बुझाने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल आग पूरी तरह बुझने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
नुकसान का आकलन बाकी
दुकान में रखे फर्नीचर और अन्य सामान के जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. वास्तविक नुकसान कितना हुआ है, इसका पता आग बुझने के बाद ही चल सकेगा. आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसकी कोई दूसरी वजह थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है. घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की भी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है. आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन हो सकेगा.

