Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    May 18, 2026

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » Indian rocket force:…और भी ताकतवर होगा भारत, इंडियन रॉकेट फोर्स में शामिल होंगी 250 से ज्यादा Pralay मिसाइलें, जानिए सबकुछ
    कारोबार

    Indian rocket force:…और भी ताकतवर होगा भारत, इंडियन रॉकेट फोर्स में शामिल होंगी 250 से ज्यादा Pralay मिसाइलें, जानिए सबकुछ

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediApril 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : भारत की ताकत दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. इसी बीच खबर आ रही है कि भारत सरकार अपनी सेनाओं के लिए बेहद ताकतवर रॉकेट फोर्स बनाने जा रही है. इसमें शामिल होने वाली सबसे नई और घातक मिसाइल है प्रलय (Pralay). इस फोर्स के लिए 250 से ज्यादा प्रलय मिसाइलों की खरीद की अनुमति दे दी गई है.

    इसमें 7500 करोड़ रुपये लगेंगे. पिछली साल दिसंबर में ही रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए प्रलय मिसाइल की एक यूनिट को क्लियरेंस दी थी. प्रलय मिसाइल कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है. यानी Short Range Surface to Air Missile (SR-SAM). इसकी रेंज 150 से 500 किलोमीटर है.

    प्रलय मिसाइल की टर्मिनल फेज में स्पीड 1200 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी. लेकिन यह बढ़कर 2000 किलोमीटर प्रतिघंटा तक जा सकती है. यानी हवा से टारगेट पर गिरते समय इसकी गति ज्यादा हो जाती है. क्योंकि उस समय गुरुत्वाकर्षण काम करने लगता है. अगर पड़ोसी देशों की बात करें तो चीन के पास इस लेवल की डोंगफेंग-12 मिसाइल है. जबकि, पाकिस्तान के पास गजनवी, एम-11 (चीन से मिली) और शाहीन मिसाइल है.

    कम रेंज का फायदा ये है कि यह सीमा के पास मौजूद दुश्मन के अड्डों को चुटकियों में खत्म कर देगी. साल 2021 के दिसंबर महीने में 24 घंटे के अंदर इस मिसाइल का दो बार परीक्षण किया गया था. चीन और पाकिस्तान की सीमा पर इस मिसाइल की तैनाती से दोनों देश अपनी हद में रहेंगे. अगर सीमा के पास से इसे दागे तो चीन या PAK के बंकरों, तोपों, मिलिट्री बेस या उनके हथियार डिपो को खत्म करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.

    प्रलय मिसाइल की एक्यूरेसी और गति ही इसे सबसे ज्यादा घातक बनाती है. 5 टन वजनी यह मिसाइल अपनी नाक पर 500 से 1000 किलोग्राम वजन का पारंपरिक हथियार ले जा सकती है. इस मिसाइल को बनाने में तीन मिसाइलों की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. ये मिसाइलें हैं- प्रहार, पृथ्वी-2 और पृथ्वी-3.

    प्रलय मिसाइल रात में भी हमला करने की क्षमता रखती है. यानी चीन के ठिकानों पर रात में भी हमला संभव है. यानी इसमें इंफ्रारेड या थर्मल स्कैनर लगा होगा जो रात में हमला करने में मदद करता है. प्रलय मिसाइल इनर्शियल गाइंडेंस सिस्टम पर चलती है. सॉलिड प्रोपेलेंट फ्यूल है. यानी इस मिसाइल के वॉरहेड में हाई एक्सप्लोसिव, पेनेट्रेशन, क्लस्टर म्यूनिशन, फ्रैगमेंटेशन, थर्मोबेरिक और केमिकल वेपन लगा सकते हैं.

    लॉन्चिंग के लिए 8X8 टाटा ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर इस्तेमाल होता है. प्रलय की टारगेट ध्वस्त करने की सटीकता 10 मीटर यानी 33 फीट है. यानी टारगेट से 33 फीट के दायरे में यह मिसाइल गिरती है, तो भी उतना ही नुकसान करेगी, जितना सटीक निशाने पर गिरती तो करती. यानी जितना इलाका नष्ट करना है, उतना ही बर्बाद होगा.

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    May 18, 2026

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    ज्योतिष

    “जब संकटों के बीच बनता है शरणागति का योग” – आचार्य पं. गिरीश पाण्डेय –

    By DabangMay 18, 20260

    ज्योतिष शास्त्र में सातवां भाव (सप्तम) सांसारिक साझेदारी, विवाह, लोक-व्यवहार और दुनिया से मिलने वाले…

    चलते या सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों में दर्द या ऐंठन को न समझें छोटी-मोटी समस्या, इस बीमारी का बन सकता है कारण

    May 18, 2026

    18 मई 2026 का राशिफल: सप्ताह के पहला दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें भविष्यफल

    May 18, 2026

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.