रायपुर :- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बेकरी प्रोडक्ट्स पर थूक लगाकर बेचने के आरोप में पुलिस ने मुस्लिम बेकरी संचालक और उसके बेटे को गिरफ्ता किया है। बताया जा रहा है कि बेकरी प्रोडक्ट्स में थूंककर ग्राहको को देने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने जमकर बवाल काटा। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता-पुत्र खुद को हिंदू बताकर दुकान चला रहे थे, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद दोनों की पोल खुल गई। फिलहाल सिरगिट्टी थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
थूक लगाकर बेकरी का सामान बेचता था मुस्लिम दुकानदार
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि ग्राहक के सामान मांगने पर दुकानदार सामान निकालता है। इसके पहले दुकान पर खड़े ग्राहकों की ओर देखता है कि कोई देख तो नहीं रहा है। जब दुकानदार को कन्फर्म हो जाता है कि उसे कोई नहीं देख रहा है तो वह चुपके से सामान पर थूक देता है। लेकिन सामने खड़ा एक शख्स मुस्लिम दुकानदार की करतूतों का वीडियो बना लेता है और उसे वायरल कर देता है। वहीं, वीडियो वायरल होते ही अक्रोशित हिंदू संगठन के लोगों ने उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।
बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब मुस्लिम दुकानदार की ओर से ऐसी हरकत किया गया हो, पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले सहारनपुर जिले के चिलकाना कस्बे में बस स्टैंड स्थित एक होटल ऐसा ही वीडियो सामने आया था। होटल में काम करने वाले एक युवक का रोटी बनाते समय उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा तो हड़कंप मच गया था। वीडियो में युवक कथित तौर पर तंदूर में रोटी डालने से ठीक पहले उस पर थूकता हुआ साफ दिखाई दे रहा था।

