Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एक ही युवक को सांप ने कई बार डसा, फिर भी कैसे बच गई जान, पढ़िए रहस्य से भरी ये खबर

    July 5, 2026

    CG: नशे में धुत पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    July 5, 2026

    भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

    July 5, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » 14 अक्टूबर 2025 का राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें भविष्यफल
    ज्योतिष

    14 अक्टूबर 2025 का राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें भविष्यफल

    DabangBy DabangOctober 14, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष– चंद्रमा 14 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मिथुन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आज आपका मन बेचैन रहेगा. किसी बात को लेकर इमोशनल रहेंगे. किसी के साथ वाद-विवाद ना करें. स्वजनों और दोस्तों संग विवाद हो सकता है. आपका मानभंग होने का प्रसंग ना बनें, इसका ध्यान रखें. नए काम की शुरुआत ना करें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. मित्रों से हानि हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को सहयोग नहीं मिलने से मन दु:खी हो सकता है.

    वृषभ- चंद्रमा 14 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मिथुन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आर्थिक कामों में आज कोई अड़चन आ सकती है. मित्रों और रिश्तेदारों के मिलने से मन खुश रहेगा. व्यापार में भागीदारी के काम में आपको लाभ मिलेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पूंजी निवेश करने वालों को चाहिए कि वे सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें. नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे. माता-पिता का विशेष आशीर्वाद आपको मिलेगा. आज जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई मतभेद दूर होने से मन को प्रसन्नता मिलेगी.

    मिथुन– चंद्रमा 14 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मिथुन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज का दिन हंसी-खुशी से बीतेगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. परिजनों और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजारेंगे. आज खर्च अधिक न हो, इस पर नियंत्रण रखें. आर्थिक लाभ होगा. हालांकि दोपहर बाद किसी निवेश में ध्यान से पैसा लगाएं. नौकरीपेशा लोगों को साथी कर्मचारियों का साथ मिलेगा. प्रेम जीवन के लिए आज का दिन विशेष लाभदायी है.

    कर्क– चंद्रमा 14 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मिथुन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा. आंखों में दर्द की समस्या आ सकती है. मानसिक चिंता बनी रहेगी. लोगों से सादगीपूर्ण व्यवहार करें. किसी तरह का कन्फ्यूजन ना हो, इसका ध्यान रखें. दोपहर के बाद समस्या में परिवर्तन आएगा. आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायी रहेगा. पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा. मन से नकारात्मक भावनाएं दूर रखें. आपको किसी विशेष काम में सफलता के लिए आज वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है.

    सिंह– चंद्रमा 14 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मिथुन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. सुबह का समय अच्छा गुजरेगा. सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभदायक समाचार मिलेंगे. मित्रों के साथ दिन अच्छा गुजरेगा. आय में वृद्धि होगी तथा धन लाभ होगा. दोपहर बाद वाणी और व्यवहार से किसी को परेशानी हो सकती है. वाहन चलाने में सावधानी रखें. मानसिक चिंता बढ़ सकती है. परिजन और संतान के साथ मनमुटाव हो सकता है.

    कन्या- चंद्रमा 14 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मिथुन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आपकी आज की सुबह आनंदप्रद और लाभदायक रहेगी. व्यवसाय में लाभ होगा. सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी. उधार दिया धन वापस आ सकता है. परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु दोपहर के बाद स्थितियां बदलेगी. किसी बात की चिंता आपको हो सकती है. स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा. वाणी में संयम रखना होगा, अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है. ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिक विचार मन को शांति देंगे.

    तुला– चंद्रमा 14 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मिथुन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा. व्यापार में आप उत्साहपूर्वक काम करेंगे. पदोन्नति होगी. सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे. सामाजिक दृष्टिकोण से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. धन के निवेश के लिए समय अनुकूल है. परिवार में संतान और पत्नी से आर्थिक लाभ होगा. मित्रों से उपहार मिल सकता है. आय में वृद्धि होने की संभावना है. किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने की जल्दबाजी आपको नुकसान में डाल सकती है.

    वृश्चिक– चंद्रमा 14 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मिथुन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें. व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेगी. संतान के साथ मतभेद हो सकता है. दोपहर के बाद घर, कार्यालय या व्यापारस्थल पर अधिकारियों या सहयोगियों का व्यवहार नकारात्मक होगा. संतान की चिंता रह सकती है. मैरीड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा. सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे. पार्टनरशिप के काम में लाभ मिलेगा.

    धनु– चंद्रमा 14 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मिथुन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. आज हर मामले में सावधान रहे. क्रोध करने से हानि होने हो सकती है. शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है. बिजनेस में लोगों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा. संतान के विषय में चिंता सताएगी. विरोधियों से सतर्क रहें. महत्वपूर्ण कामों पर आज निर्णय न लें. नए काम की शुरुआत ना करें. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. प्रेम जीवन में आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे.

    मकर– चंद्रमा 14 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मिथुन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. बातचीत करते समय क्रोध ना करें. परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा. मान-सम्मान मिलने की संभावना है. आर्थिक लाभ होगा. दोपहर बाद मित्रों और स्वजनों संग सावधानीपूर्वक गुजारेंगे. वाहन सुख मिलने से मन खुश रहेगा. मनोरंजक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा. विद्यार्थियों के लिए अभी समय लाभ का बना हुआ है, इसका सदुपयोग करना चाहिए.

    कुंभ– चंद्रमा 14 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मिथुन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. कला के प्रति आज आपकी रुचि ज्यादा रहेगी. खर्च ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं. संतान से संबंधित चिंता हो सकती है, परंतु दोपहर के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा. अधूरे पड़े काम पूरे होंगे. शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा. आर्थिक लाभ भी होगा. व्यापार में साथी कर्मचारियों का साथ आपको मिलेगा. वाणी पर संयम रखें. आज परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे.

    मीन– चंद्रमा 14 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को मिथुन राशि में स्थित है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज अधिक इमोशनल होने से बचें. ज्यादा सोच-विचार करने से आप चिंता में रहेंगे. जमीन और मकान संबंधी काम के लिए आज समय अच्छा नहीं है. पेट के रोग दूर हो सकते हैं. आज विद्यार्थियों के लिए लाभकारी दिन है. यात्रा के लिए समय अनुकूल समय नहीं है. वाद-विवाद से आपको ही नुकसान होगा. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम मिल सकता है. आर्थिक निवेश करने से पहले आज किसी से सलाह अवश्य लें.

    Post Views: 325
    Aaj ka rashifal Arrange marriage Astrologer Astrology breaking news Business Health Hindi Khabar Hindi News Horoscope Investment Jyotish Karobar Lagn Latest Khabar Latest news Love life Love marriage Muhurt Naukari Parivarik Politics Promotion Rashifal Relationship Shadi Shadishuda Shubh muhurt Students Study Swasth Today khabar Travel Vyapar Vyavsay Yatra दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    एक ही युवक को सांप ने कई बार डसा, फिर भी कैसे बच गई जान, पढ़िए रहस्य से भरी ये खबर

    July 5, 2026

    CG: नशे में धुत पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    July 5, 2026

    भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    मध्यप्रदेश

    एक ही युवक को सांप ने कई बार डसा, फिर भी कैसे बच गई जान, पढ़िए रहस्य से भरी ये खबर

    By DabangJuly 5, 20260

    सागर :- सागर जिले के बंडा क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

    CG: नशे में धुत पति के सामने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

    July 5, 2026

    भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

    July 5, 2026

    CG: रेलवे स्टेशन बना ‘वॉटरफॉल प्वाइंट’, शेड से फूटा झरना, भीगे यात्री

    July 5, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.