Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी के दाम, एक ही दिन में ₹10,000 महंगी हुई चांदी, सोना ₹1.58 लाख के पार
    नई दिल्ली

    आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी के दाम, एक ही दिन में ₹10,000 महंगी हुई चांदी, सोना ₹1.58 लाख के पार

    DabangBy DabangJanuary 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- बीते कुछ दिनों की तेज बढ़त के बाद सर्राफा बाजार में कल सोना और चांदी की कीमतों में तेज़ गिरावट दर्ज की गई थी. हालांकि आज बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं में एक बार फिर मजबूती देखने को मिली है. कमोडिटी मार्केट में आज चांदी की कीमत में जोरदार उछाल आया, जबकि सोने के भाव में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई.

    चांदी की कीमत में बड़ी छलांग

    आज कारोबार की शुरुआत के साथ ही चांदी की कीमत में करीब 10 हजार रुपये प्रति किलो तक की तेजी देखने को मिली. सुबह लगभग 10 बजे 1 किलो चांदी का भाव 3,33,549 रुपये के आसपास रहा, जिसमें 6,260 रुपये प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई. बाजार के आंकड़ों के अनुसार चांदी अब तक 3,32,000 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 3,39,927 रुपये प्रति किलो का उच्चतम स्तर छू चुकी है.

    शहरों के हिसाब से देखें तो रायपुर में आज चांदी सबसे सस्ती बिक रही है, जहां 1 किलो चांदी का दाम 3,34,860 रुपये है. वहीं पटना में चांदी सबसे महंगी है, जहां इसकी कीमत 3,35,840 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है. भोपाल और इंदौर में चांदी का भाव 3,35,550 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है.

    सोने के दाम में भी तेजी

    सोने की कीमतों में भी आज मजबूती देखने को मिली है. सुबह करीब 9:50 बजे सोने के भाव में 2,162 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई और इसका भाव 1,58,503 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. बाजार में सोने ने अब तक 1,57,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर बनाया है.

    शहरों में सोने के ताज़ा रेट

    आज शहरों के अनुसार सोने के दामों में हल्का अंतर देखने को मिला. रायपुर में 10 ग्राम सोने का भाव सबसे कम 1,58,460 रुपये रहा. जयपुर में यह 1,58,530 रुपये और चंडीगढ़ में 1,58,550 रुपये दर्ज किया गया. पटना में सोने की कीमत 1,58,670 रुपये रही. वहीं भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा बिक रहा है, जहां 10 ग्राम का भाव 1,58,720 रुपये है.

    निवेशकों की नजर बाजार पर

    सोना और चांदी दोनों ही सुरक्षित निवेश के विकल्प माने जाते हैं. अंतरराष्ट्रीय संकेतों, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का असर इनके दामों पर साफ दिखाई दे रहा है. ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए यह जरूरी है कि वे बाजार की चाल पर नजर बनाए रखें और सोच-समझकर खरीदारी या निवेश का फैसला लें.

    Post Views: 415
    breaking news Gold gold rate Hindi Khabar Hindi News Latest Khabar Latest news Silver rate Sona Today big news Today breaking news Today gold prise Today gold rate Today khabar Today silver rate दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Dabang

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    May 17, 2026

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    नई दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे 4 नए जज, जजों की संख्या हुई 37, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

    By DabangMay 17, 20260

    नई दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश की न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए…

    CG: खाना नहीं बनाने से नाराज बेटे ने किया मां का कत्ल, दिव्यांग महिला की हत्या से इलाके में सनसनी

    May 17, 2026

    CG: दो समधियों में लट्ठम-लाठी: साथ मिलकर दो समधियों ने की पार्टी, फिर करने लगी लड़ाई, एक समधी की मौत

    May 17, 2026

    एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस और ट्रेलर में भिड़ंत, 5 की मौत, 22 घायल

    May 17, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.