बिलासपुर :- बिलासपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी की जेल परिसर के भीतर ही मौत हुई है. बताया जा रहा है कि कैदी की जेल के अंदर हत्या की गई है. घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं
जानिए कब की है घटना
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान नीलू जगत निवासी कोटा के रूप में हुई है. सुबह करीब 9:30 बजे जेल के ई-1 बैरक में बंद कैदी राजेश राय ने नीलू जगत पर अचानक हमला कर दिया. आरोपी ने बैरक में घुसकर सीमेंट के भारी ढक्कन से नीलू के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा. घटना के बाद जेल कर्मियों ने तत्काल घायल बंदी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

